Ranchi News : बैक टू स्कूल कैंपेन के लिए प्रचार वाहन रवाना

प्रखंडों में भ्रमण कर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए जागरूक करेगा

रांची. झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय डोरंडा के प्रांगण में सोमवार को रुआर (बैक टू स्कूल कैंपेन) के तहत प्रचार वाहन को रवाना किया गया. इस प्रचार वाहन को जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने हरी झंडी दिखायी. यह प्रचार वाहन जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण कर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु जागरूक करेगा. इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कार्यालय के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

हर घंटी छात्रों को पानी पीने के लिए करें प्रेरित

रांची. मौसम में बदलाव व अत्यधिक गर्मी से सरकारी स्कूलों के छात्र/छात्राओं के बचाव हेतु जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने दिशा निर्देश जारी किया है. डीएसइ ने सभी प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्कूलों में घड़ा व सुराही में पानी रखने, प्रत्येक घंटी छात्रों को अनिवार्य रूप से पानी पीने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने विद्यालय में ओआरएस व ग्लूकोज की व्यवस्था रखने व छात्रों को अनावश्यक रूप से धूप में जाने से रोकने की भी बात कही है. मध्याह्न भोजन में नींबू पानी, अमझोरा, छाछ, लस्सी आदि शामिल करने के अलावा किसी भी इमरजेंसी में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >