मंडा पूजा पर निकाली गयी शोभायात्रा

चुटिया में मंडा पूजा के तहत शनिवार को शृंगार पूजा हुई.

रांची. चुटिया में मंडा पूजा के तहत शनिवार को शृंगार पूजा हुई. पूजा में शामिल होनेवाले भोक्ताओं ने शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा में शामिल लोग गुलाइची फूलों की माला पहने हुए थे. शोभायात्रा राम मंदिर से शुरू होकर महादेव मंडा स्थित मंदिर परिसर तक गयी, जहां भोले बाबा का पूजन हुआ. पूजा में शामिल होनेवाले सभी भोक्ता एक ही समय भोजन कर रहे हैं और जमीन पर सो रहे हैं. 11 अप्रैल तक इसी तरह पूजा होगी. 12 अप्रैल को महादेव मंडा के पास भोक्ता फूलखुंदी में शामिल होंगे. इसके तहत भोक्ता दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलेंगे. 13 अप्रैल को झूलन के साथ ही मंडा पूजा संपन्न होगी. पूजा को सफल बनाने में चुटिया मंडा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक विजय साहू, पद्मश्री मुकुंद नायक, अध्यक्ष राजकुमार महतो आदि जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >