गुड़गुड़जाड़ी में सरहुल को लेकर निकली शोभायात्रा

सरहुल को लेकर गुड़गुड़जाड़ी गांव में रविवार को शोभायात्रा निकाली गयी.

मांडर.

सरहुल को लेकर गुड़गुड़जाड़ी गांव में रविवार को शोभायात्रा निकाली गयी. पहान मनोज उरांव ने झखरा में सरहुल पूजा के बाद सरना विकास समिति की ओर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी शोभायात्रा गांव से निकलकर हाड़हा टोंगरी फुटबॉल मैदान पहुंची. शोभायात्रा में ग्रामीण पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में मांदर व नगाड़े की थाप पर झूमते दिखे. फुटबॉल मैदान में शोभायात्रा में शामिल सभी महिला-पुरुषों व पहान पुजार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सरना विकास समिति के सदस्यों ने बताया कि सरहुल के एक दिन बाद गुड़गुड़जाड़ी गांव में शोभायात्रा निकाली जाती है. जिसमें बड़ी संख्या में बाहर नौकरी करनेवाले युवा व अन्य लोग गांव आकर शामिल होते हैं. शोभायात्रा में मंगा उरांव, सोमनाथ उरांव, रामबिलास उरांव, अखिलेश भगत, पहान मनोज उरांव, गैना उरांव, सुरजन उरांव, सुनील उरांव, सेवंती उरांव, रेबका उरांव, बुधनी उरांव, बिसनी उरांव, जगदेव उरांव, धर्मेंद्र उरांव, हरि उरांव सहित अन्य शामिल थे.

मांडर 1, शोभायात्रा में मांदर की थाप पर थिरकतीं महिलाएं व अन्य.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >