रांची एयरपोर्ट से सीधे खूंटी के उलिहातू जायेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देवघर का कार्यक्रम भी रद्द

Jharkhand Visit of President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड और मध्यप्रदेश यात्रा के लिए जो कार्यक्रम जारी किया गया है, उसमें बताया गया है कि सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर महामहिम राष्ट्रपति भवन से रवाना होंगी. शाम 5 बजकर 25 मिनट पर वह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राजभवन पहुंचेंगी.

Jharkhand Visit of President Draupadi Murmu: झारखंड स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है. रविवार को देर शाम राष्ट्रपति सचिवालय की ओर उनका जो कार्यक्रम जारी किया गया है, उसके मुताबिक, राष्ट्रपति न तो राजधानी रांची के मोरहाबादी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं, न ही खूंटी में आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी.

राष्ट्रपति सचिवालय ने जारी किया 15 नवंबर का कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड और मध्यप्रदेश यात्रा के लिए जो कार्यक्रम जारी किया गया है, उसमें बताया गया है कि सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर महामहिम द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से रवाना होंगी और शाम 5 बजकर 25 मिनट पर वह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राजभवन पहुंचेंगी.

Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची के मोरहाबादी और देवघर का कार्यक्रम रद्द, सिर्फ जाएंगी खूंटी

उलिहातू में बिरसा मुंडा को देंगी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के मुताबिक, पालम एयरपोर्ट से महामहिम भारतीय वायुसेना के विमान से झारखंड के लिए उड़ान भरेंगी. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. यहां से भारतीय वायुसेना के एमआई17 हेलीकॉप्टर से वह खूंटी जायेंगी. खूंटी के उलिहातू गांव में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर जायेंगी और महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देंगी.

झारखंड से मध्यप्रदेश जायेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हेलीपैड से वायुसेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी. यहां से वह वायुसेना के विमान से मध्यप्रदेश के जबलपुर रवाना हो जायेंगी. जबलपुर से हवाई मार्ग से शहडोल पहुंचेंगी. वहां कार्यक्रम में शामिल होंगी. कार्यक्रम के समापन के बाद यहीं राष्ट्रपति का भोजन करने का भी कार्यक्रम है.

Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए मेडिकल टीम का गठन, दो शिफ्ट में लगी डॉक्टरों की ड्यूटी

‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर ‘जनजातीय समागम’

शहडोल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित ‘जनजातीय समागम’ में हिस्सा लेंगी. यहां से वह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से जबलपुर लौटेंगी और वहां से भोपाल चली जायेंगी. यहां शाम को सूर्यास्त के समय महामहिम को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. इसके बाद वह राजभवन चली जायेंगी.

पहले ये था राष्ट्रपति का कार्यक्रम

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को झारखंड में जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होना था. राजधानी रांची के मोरहाबादी में झारखंड स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में उन्हें भाग लेना था. वहीं, खूंटी में भी एक कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था. महामहिम को देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन भी करने थे. लेकिन, अब उन सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >