Jharkhand News: झारखंड पहुंच द्रौपदी मुर्मू ने याद की पुरानी बातें, कहा- यहां से मेरा खून का रिश्ता

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल जब झारखंड आयी तो उन्होंने अपनी स्मृति साझा किया. उन्होंने कहा कि झारखंड से मेरा खून का रिश्ता है. मेरी दादी यहीं की थीं.

रांची : एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार व पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड पहुंचीं, तो पुरानी स्मृतियों को साझा किया. श्रीमती मुर्मू ने झारखंड से अपना खून का रिश्ता बताया और राज्य के सभी 81 विधायकों से समर्थन मांगा. वह झामुमो सुप्रीमो शिबू साेरेन व सीएम हेमंत सोरेन से मिलीं. राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार अपने दौरे में झारखंड जीत कर लौटीं.

सुबह 10़ 55 बजे सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया. ट्वीटर पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आज झारखंड आ रही हैं. भगवान बिरसा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है. आदरणीय द्रौपदी जी को हमारी ओर से अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार.

Also Read: द्रौपदी मुर्मू ने JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन और CM हेमंत से की मुलाकात, अपने पक्ष में समर्थन की अपील की

सवा 12 बजे के बाद द्राैपदी मुर्मू रांची पहुंचीं और होटल बीएनआर में एनडीए के सांसद-विधायकों के साथ बैठक की. बैठक के बाद श्रीमती द्रौपदी सीएम आवास पहुंचीं. यहां झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन से मुलाकात की और समर्थन मांगा. हालांकि झामुमो ने अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की़

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >