2 दिन के लिए देवघर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यात्रा को यादगार बनाने में जुटी झारखंड सरकार

President Draupadi Murmu Deoghar Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की देवघर यात्रा से पहले ही उनकी यात्रा को यादगार बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. राष्ट्रपति 2 दिन तक देवघर में रहेंगी. बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा करेंगी. एम्स देवघर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. मुख्य सचिव ने आज तैयारियों की समीक्षा की.

President Draupadi Murmu Deoghar Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहीं हैं. वह देवघर में रहेंगी. झारखंड सरकार महामहिम द्रौपदी मुर्मू की देवघर यात्रा को यादगार बनाने में जुट गयी है. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राष्ट्रपति की यात्रा की तैयारियों की गुरुवार को समीक्षा की. राष्ट्रपति अपनी 2 दिन की यात्रा के दौरान बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. साथ ही देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगीं.

सुरक्षा-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के निर्देश

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को यादगार बनाने में जुट जायें. हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय रहते चाक-चौबंद कर लें. तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति पर जोर दिया. कहा कि राष्ट्रपति के आने-जाने वाले मार्ग के लैम्प पोस्ट, गैबियन और सड़क स्वच्छता पर विशेष फोकस करें. अलका तिवारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्था तय करते हुए उसकी जवाबदेही संबंधित विभागों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

डीजीपी बोले- 4 आइपीएस के जिम्मे रहेगी सुरक्षा-व्यवस्था

समीक्षा के दौरान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा 4 आइपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में तमाम पुलिसकर्मी संभालेंगे. इसमें आइबी और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी शामिल रहेंगे. अन्य व्यवस्था की निगरानी बतौर नोडल पदाधिकारी वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल करेंगे. पब्लिक एड्रेस सिस्टम की जवाबदेही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की होगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

छोटी-छोटी चीजों पर फोकस करने का सीएस का निर्देश

इसी तरह समीक्षा के दौरान मंच की व्यवस्था के प्रारूप, राष्ट्रपति के प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नोडल पदाधिकारी को नामित करना, देवघर एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और एम्स देवघर में उनकी अगवानी और विदाई के दौरान उपस्थित रहने वाले लोगों की सूची, एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट और बुके की व्यवस्था, राष्ट्रीय गान की व्यवस्था, कारकेड की व्यवस्था, आउट राइडर्स की व्यवस्था, फोटोग्राफरों के लिए खुली जीप की व्यवस्था, बैगेज वैन एवं बैगेज कर्मी तथा छाता की व्यवस्था, देवघर एयरपोर्ट से परिसदन, बाबा मंदिर और एम्स तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था और मंच से संबोधित करने वाले लोगों की सूची पर विस्तृत चर्चा के बाद जवाबदेही तय की गयी.

इन चीजों पर भी किया गया फोकस

समीक्षा के दौरान राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान उनके साथ आये लोगों के रहने और की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गयी. साथ ही कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सीय व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था आदि पर भी फोकस किया गया.

इसे भी पढ़ें

JAC Board 12th Arts Result 2025: राजमहल के देव स्टेट टॉपर, बनना चाहते हैं IAS अधिकारी, 2 अन्य टॉपर की क्या है चाहत?

Bokaro News: चाकू मारकर रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचा आरोपी, भागने के चक्कर में पकड़ाया

Kal Ka Mausam : देवघर में भारी बारिश के बाद ट्रफ में समाया चक्रवात, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Birsa Tourist Circuit: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगी भगवान बिरसा से जुड़ी ये जगहें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >