खान सुरक्षा सप्ताह समारोह की तैयारियां जोरों पर

पिपरवार में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह की तैयारियां जोरों पर है.

पिपरवार. पिपरवार में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह की तैयारियां जोरों पर है. समारोह को लेकर प्रबंधन द्वारा अशोक पिट ऑफिस पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं, अशोक परियोजना में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई का काम जोरों पर है. कार्यस्थलों पर सुरक्षा से संबंधित स्लोगन लिखे जा रहे हैं. अधिकारियों व मजदूरों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है. माइनिंग, इलेक्ट्रीकल, एक्सावेशन आदि विभागों में सेफ्टी व सेफ्टी उपकरणों को परखा जा रहा है. सुरक्षा तैयारियाें को लेकर खदान का हाईवाल, हॉल रोड की ग्रेंडियेंट, रौशनी, मशीनो का रख रखाव आदि की पीओ जितेंद्र कुमार सिंह व मैनेजर आनंद कुमार स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार समारोह की समाप्ति के बाद एनटीपीसी पकरी-बरवाडीह की टीम अशोक खदान का निरीक्षण करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra rana

मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >