ग्रामीणों ने श्रमदान से बनायी सड़क

प्रखंड के डाड़ी पंचायत अंतर्गत साखेटोली जानेवाली सड़क में ग्रामीणों ने श्रमदान कर मिट्टी-मोरम डालकर चलने के अनुकूल बनाया.

लापुंग.

प्रखंड के डाड़ी पंचायत अंतर्गत साखेटोली जानेवाली सड़क में ग्रामीणों ने श्रमदान कर मिट्टी-मोरम डालकर चलने के अनुकूल बनाया. ग्रामीणों ने कहा कि सांसद, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से उन्हें आवागमन में काफी परेशानी होती है. ग्रामीण गांव की सड़क को पक्की कराने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से मिले और लिखित आवेदन भी दिया. मुखिया सुमिला मिंज ने कहा कि साखेटोली से कारुम तालाब तक दो किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की मांग विधायक व सांसद के साथ-साथ ग्राम पंचायत से भी की गयी. लेकिन पंचायती राज विभाग में राशि नहीं रहने का बहाना बनाया गया. श्रमदान करनेवालों में कृष्णा गोप, सचिन मुंडा, प्रेमचंद होरो, विश्वास होरो, पवन होरो, अनुवेल होरो, कचु मुंडा, अजय वेडिंग, महेंद्र मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, नरेंद्र होरो, अरविंद कुमार तुरी, कृष्णा गोप, ज्वेल होरो, आर्यन मुंडा व ग्रामीण शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pawan kumar sahu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >