प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा

प्रखंड के हरहंजी गांव में मंगलवार को शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी.

बेड़ो.

प्रखंड के हरहंजी गांव में मंगलवार को शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. मंदिर परिसर से बाजे-गाजे व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. श्रद्धालुओं के भोले बाबा की जय, हर-हर महादेव के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा. कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पंडरा स्थित घघारी नदी पहुंची. जहां जल की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु कलश लेकर मंदिर में स्थापित किया. आचार्य चिंतामणि पांडेय, आचार्य अमित तिवारी, राजेश पाठक, चरण दास बनर्जी, पंचम पांडेय, सत्यनारायण पांडेय, राजेश पाठक, गोस्वामी कश्यप दास व अन्य सहयोगियों ने पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, जलाधिवास व संध्याकालीन आरती करायी. अनुष्ठान में यजमान इंद्रदेव सिंह, भीम गोप, रूपलाल सिंह, टिंकू सिंह व भीम सिंह सपत्निक शामिल हुए. बुधवार को प्रातः मंडप पूजन, देवी पुजन, अधिवास, महास्नान व शिवलिंग को नगर भ्रमण कराया जायेगा. कलश यात्रा में मारुति मंगल परिवार के विक्रम महतो, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, महादानी मंदिर के पुजारी अशोक पंड़ा, मनोज कुमार, महाबीर गोप आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kedar mahto bero

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >