Ranchi News : सूचना, संस्कृति और जनविश्वास का 27 वर्ष का सफर

देश की सर्वोच्च पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टिंग संस्था प्रसार भारती रविवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है.

प्रसार भारती का स्थापना दिवस आज

रांची. देश की सर्वोच्च पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टिंग संस्था प्रसार भारती रविवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है. 23 नवंबर 1997 को स्थापित यह संस्था सूचना, शिक्षा, मनोरंजन, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है. आकाशवाणी और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित माध्यमों के जरिए प्रसार भारती ने न केवल सरकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया, बल्कि देश की भाषाई, सांस्कृतिक और पारंपरिक विविधता को एक साझा मंच भी प्रदान किया. झारखंड में आकाशवाणी रांची और दूरदर्शन केंद्र रांची ने राज्य की सांस्कृतिक, भाषाई और जनजातीय पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में उल्लेखनीय कार्य किया है. खोरठा, नागपुरी, मुंडारी, संथाली समेत तमाम झारखंडी बोलियों को मंच देकर न केवल स्थानीय अभिव्यक्तियों को सशक्त किया गया, बल्कि दूरदराज के जनजातीय अंचलों तक सूचना, जागरूकता और शैक्षिक सामग्री पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया गया. कार्यक्रम प्रमुख जेवियर कंडुलना बताते हैं कि लंबे समय से प्रसारित कई कार्यक्रम आज भी आकाशवाणी की पहचान और विश्वसनीयता को मजबूत बनाये हुए हैंं. दूरदर्शन केंद्र रांची की स्थापना अक्टूबर 1984 में हुई और 14 नवंबर 1984 से स्थानीय प्रसारण शुरू हुआ. कार्यक्रम प्रमुख अमित कुमार के अनुसार, उद्देश्य है समाज के हर वर्ग तक निष्पक्ष, विश्वसनीय और समावेशी प्रसारण पहुंचाना.

प्रेरक व्यक्तित्व : ‘सुगिया बहन’ रोजलीन लकड़ा

आकाशवाणी रांची की लोकप्रिय आवाज ‘सुगिया बहन’ के नाम से प्रसिद्ध रोजलीन लकड़ा प्रसार भारती की प्रेरक यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं. 1964 में कैजुअल कम्पेयर के रूप में शुरुआत कर उन्होंने ग्रामीण कार्यक्रमों में नयी पहचान बनायी और 1974 में यूपीएससी के माध्यम से पेक्स बनीं. वे आगे चलकर स्टेशन डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुईं. मांदर सम्राट मनपूरण नायक जैसे प्रतिष्ठित लोक कलाकार आकाशवाणी और दूरदर्शन दोनों से जुड़े रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LATA RANI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >