VIDEO: रोटी बैंक के विजय पाठक को प्रभात खबर का झारखंड गौरव सम्मान

प्रभात खबर ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान से अपनी पहचान बनाने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया. झारखंड गौरव सम्मान से इन्हें नवाजा गया और प्रोत्साहित किया गया. झारखंड की राजधानी रांची के इंद्रपुरी के रहने वाले विजय पाठक ने सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए रोटी बैंक की स्थापना की है.

प्रभात खबर ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान से अपनी पहचान बनाने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया. झारखंड गौरव सम्मान से इन्हें नवाजा गया और प्रोत्साहित किया गया. झारखंड की राजधानी रांची के इंद्रपुरी के रहने वाले विजय पाठक ने सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए रोटी बैंक की स्थापना की है. इसका उद्देश्य खाने की बर्बादी को रोकना है और जरूरतमंद लोगों तक उसे पहुंचाना है. रोटी बैंक शहर के विभिन्न इलाकों में स्टॉल के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन कराता है. रोटी बैंक का एक ही लक्ष्य है-कोई भूखा न सोये. झारखंड के प्रतिष्ठित अखबार प्रभात खबर ने रोटी बैंक के जरिए इनके सराहनीय योगदान को देखते हुए इन्हें सम्मानित किया है. इन्हें झारखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >