आज रांची से शुरू होगा प्रभात खबर का पौधरोपण अभियान

Prabhat Khabar Plantation Programme: प्रभात खबर की ओर से आज से बिहार और झारखंड में पौधरोपण अभियान का आगाज हो रहा है. 14 अगस्त को समापन होगा.

Prabhat Khabar Plantation Programme: प्रभात खबर आगामी 14 अगस्त को अपनी स्थापना के 40 साल पूरे कर रहा है. इस मौके पर प्रभात खबर सोमवार 15 जुलाई से झारखंड और बिहार के सभी जिलों में पौधरोपण अभियान शुरू करने जा रहा है, जो एक माह तक चलेगा.

पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधरोपण अभियान

यह अभियान सामाजिक दायित्व और पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में पौधरोपण कार्यक्रम चलाने की योजना है.

  • रांची के रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा शुभारंभ, एक माह तक चलेगा
  • अभियान का समापन प्रभात खबर के 40वें स्थापना दिवस पर 14 अगस्त को होगा

मोरहाबादी के रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से होगी शुरुआत

इस की शुरुआत सोमवार को दिन के 10 बजे रांची के मोरहाबादी स्थित रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से की जायेगी. इसका समापन प्रभात खबर के 40वें स्थापना दिवस पर 14 अगस्त को होगा.

छात्र-छात्राओं को बताया जायेगा पर्यावरण संरक्षण का महत्व

इसके तहत छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता और उसके फायदे बताये जायेंगे. अभियान में सहयोगी की भूमिका में लेडी केसी राय मेमोरियल स्कूल, सीएमपीडीआइ और एनटीपीसी रहेंगे.

Also Read

प्रभात खबर स्थापना दिवस पर 14 अगस्त तक कोल्हान में 1 लाख पौधे लगाने की लक्ष्य

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >