प्रभात खबर और इंडियन ऑयल ने किया राइड फॉर ग्रीन बाइक रैली का आयोजन

सांसद संजय सेठ ने प्रभात खबर से अपील है कि वे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मुहिम छेड़े. ताकी ये धरती बच सके. इसके तहत मैंने कई साल पहले ही प्लास्टिक बोतल से पानी पीना छोड़ दिया है.

रांची : पर्यावरण की सुरक्षा के उद्देश्य से प्रभात खबर और इंडियन ऑयल की तरफ से शनिवार को राइड फॉर ग्रीन बाइक रैली का आयोजन किया गया. रैली की शुरुआत हरमू के पटेल मैदान से बैलून उड़ाकर की गयी. इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ, प्रभात खबर के प्रधान संपादक अशुतोष चतुर्वेदी, झारखंड की गायिका मोनिका मुंडू और मृनाली अखौरी समेत प्रभात खबर के तमाम कर्मचारी उपस्थित थे.

क्या कहा सांसद संजय सेठ ने

इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ ने रैली में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए पर्यावरण बचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पहले रांची के मौसम इतना बेहतर था कि जब हमलोग स्कूल जाते थे तब हम लोग भींग जाते थे. हमें गर्मियों के दिनों में भी चादर ओढ़ कर सोना पड़ता. आज स्थिति ये है कि राजधानी में गिने चुने जगहों पर ही तालाब बचा है. शहर के प्रमुख जगहों पर इमारतें बना दी गयी है. बढ़ते प्रदूषण से दिनों दिनों यहां की हवा जहरीली होती जा रही है. इसलिए प्रभात खबर से अपील है कि वे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मुहिम छेड़ें. ताकी ये धरती बच सके. इसके तहत मैंने कई साल पहले ही प्लास्टिक बोतल से पानी पीना छोड़ दिया है.

Also Read: कुड़मी समाज का रेल रोकाे आंदोलन के लिए रेलवे ने बढ़ायी सुरक्षा व्यवस्था, धनबाद में आज निकाली जायेगी बाइक रैली
प्रभात खबर के प्रधान संपादक अशुतोष चतुर्वेदी ने कही ये बात

वहीं प्रभात खबर के प्रधान संपादक अशुतोष चतुर्वेदी ने भी रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में आज प्रदूषण के क्या हालात ये किसी से छिपा नहीं है. आज आए दिन ऐसी खबरें पढ़ने को मिलती है कि दिल्ली का प्रदूषण सामान्य से अधिक है. हालांकि, रांची की स्थिति दिल्ली से बेहतर है. लेकिन जल्द से जल्द से इस पर अगर कोई पहल नहीं की गयी तो यहां भी स्थितियां बिगड़ने में देर नहीं लगेगी.

रैली में शामिल कर्मियों में दिख रहा था जबरदस्त उत्साह

बता दें कि बाइक रैली में शामिल लोगों के चेहरे पर उत्साह जबरदस्त देखने मिल रहा था. सभी राजधानी की सड़कों पर कतारबद्ध होकर चल रहे थे. रैली का समापन हरमू मैदान पर हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >