प्रभात खबर के 40 साल: झारखंड गौरव सम्मान से नवाजे गए झारखंड का मान बढ़ाने वाले
रांची: झारखंड के सबसे प्रतिष्ठित, विश्वसनीय व लोकप्रिय समाचार पत्र ‘प्रभात खबर’ अपने 40वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. कार्यक्रमों की शृंखला की शुरुआत हुई है. ‘झारखंड गौरव सम्मान’ के साथ इसका आगाज हुआ. इसमें झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले 26 लोगों को झारखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया.
