रांची में आज 5 घंटे बिजली गुल, हरमू-रातू रोड और ओरमांझी के इन इलाकों में नहीं रहेगी लाइट

रांची में मेंटेनेंस कार्य के चलते आज विभिन्न इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. ओरमांझी, हरमू और रातू रोड सब डिवीजन के प्रभावित क्षेत्रों की सूची देखें और अपनी तैयारी करें.

रांची. रांची में मेंटेनेंस कार्य के कारण आज कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. तीन अलग अलग सब डिवीजन में शटडाउन लिया गया है.

प्रभावित इलाके : सब डिवीजन-

ओरमांझी सब डिवीजन में सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी. बूटी फीडर में यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम होगा. इससे बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजी नगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार और बच्चा जेल (प्रोवेशन होम) क्षेत्र प्रभावित होंगे.

ये भी पढ़ें: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

हरमू सब डिवीजन, समय : 09:00 बजे से 1:30 बजे तक

हरमू सब डिवीजन में सुबह 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली गुल रहेगी. चेतन टोली फीडर और 33 केवी हरमू पुंदाग लाइन में पेड़ों की छंटाई की जाएगी. इससे शिवदयाल नगर, चेतन टोली और बुद्ध विहार में सप्लाई बंद रहेगी.

रातू रोड सब डिवीजन, समयः 11:00 बजे से 4:00 बजे तक

रातू रोड सब डिवीजन में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी. सुखदेव नगर काली मंदिर, सेंट्रल बैंक गली, जगदीश नगर और लालगुटुवा क्षेत्र में बिजली बाधित रहेगी.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >