कोल खदानों के संवेदनशील क्षेत्र में लोगों से पुलिस ने की पूछताछ

संवेदनशील कार्यस्थल, सुरक्षा कर्मियों का ड्यूटी पोस्ट, कांटा घर व वैसे आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यस्थल, रोहिणी व पुरनाडीह खदान के रास्ते में आने-जानेवालों से पूछताछ

प्रतिनिधि, डकरा.

खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को खलारी पुलिस ने डकरा, केडीएच कोयला खदान के आसपास संवेदनशील कार्यस्थल, सुरक्षा कर्मियों का ड्यूटी पोस्ट, कांटा घर व वैसे आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यस्थल, रोहिणी व पुरनाडीह खदान के रास्ते में आने-जानेवालों से पूछताछ की. उक्त क्षेत्र ऐसे हैं जहां आये दिन कानून व्यवस्था की समस्या सामने आती रहती है. संदिग्ध लोगों के वाहनों की जांच की गयी. ऐसे जगहों पर पोस्टरबाजी, फोन पर धमकी या अन्य तरह के असामाजिक गतिविधियों के आलोक में पुलिस ने अभियान चलाया है. डीएसपी ने कामगारों से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि आप पुलिस पर भरोसा करें, किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को समय पर दें. सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा और त्वरित कार्रवाई होगी. अभियान में खलारी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो, डीएसपी और थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे.

17 डकरा 01, खदान कर्मियों से बात करते डीएसपी व इंस्पेक्टर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >