पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा किया

पुलिस ने बुधवार को प्राथमिक अभियुक्त सोनू अंसारी उर्फ साजिद अंसारी के घर इश्तेहार चस्पा किया.

मैक्लुस्कीगंज.

पुलिस ने बुधवार को प्राथमिक अभियुक्त सोनू अंसारी उर्फ साजिद अंसारी के घर इश्तेहार चस्पा किया. थाना प्रभारी धनंजय बैठा के अनुसार चतरा जिला के पिपरवार थाना अंतर्गत न्यू मंगरदाहा निवासी सोनू अंसारी उर्फ साजिद अंसारी पिता मोजिबुल अंसारी प्राथमिकी अभियुक्त है. उसके विरुद्ध मैक्लुस्कीगंज थाना में कांड संख्या 31/25 दिनांक 18 /12 /2025 धारा 308(2)/308(4)/3 (5) बीएनएस 25(1- बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए दर्ज है. प्राथमिक अभियुक्त सोनू उर्फ साजिद अंसारी के विरुद्ध माननीय न्यायालय रांची से निर्गत इश्तेहार को पिपरवार थाना पुलिस के सहयोग से विधिवत स्थानीय लोगों की उपस्थिति व परिजनों के समक्ष घर, चौक-चौराहा व पिपरवार चार नंबर चौक पर ढोल नगाड़ा बजाकर इश्तेहार का तामिला किया गया. मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक डेगन कुमार सहित जवान उपस्थित थे.

फ़ोटो 2 – इश्तेहार चस्पा करती मैक्लुस्कीगंज पुलिस.B

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar maht

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >