झारखंड आने से पहले 25 जनवरी को नए वोटर्स को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि युवा मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह है. सिर्फ झारखंड में 50 लाख नए मतदाता अब तक जुड़ चुके हैं. ये लोग झारखंड में भी सरकार बदलने के लिए तैयार हैं. नए मतदाता वर्ष 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में नई कहानी लिखने के लिए तैयार हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को झारखंड आ रहे हैं. इससे पहले 25 जनवरी को वह मतदाता दिवस पर नए वोटर्स को संबोधित करेंगे. मतदाता सम्मेलन की तैयारी झारखंड में शुरू हो चुकी है. झारखंड प्रदेश भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संताल परगना के साहिबगंज में बताया कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मतदाताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे. उनके साथ संवाद करेंगे. मरांडी ने बताया कि पूरे देश में 5,000 जगहों पर कार्यक्रम होंगे, जहां नए मतदाता मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में नव मतदाता सम्मेलन होना है. इस सम्मेलन में लाखों युवा जुड़ेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनेंगे. उन्होंने कहा कि नए मतदाता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है. इस अवसर पर उन्होंने नवमतदाताओं के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर 7820078200 भी जारी किया.

  • नव मतदाता 2024 में लिखेंगे नई कहानी, नरेंद्र मोदी को बनायेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री : बाबूलाल मरांडी

  • बाबूलाल मरांडी ने नव मतदाता सम्मेलन का रजिस्ट्रेशन नंबर 7820078200 किया जारी

  • झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में होगा नव मतदाता सम्मेलन

झारखंड में जुड़े 50 लाख नए मतदाता : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि युवा मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह है. सिर्फ झारखंड में 50 लाख नए मतदाता अब तक जुड़ चुके हैं. ये लोग झारखंड में भी सरकार बदलने के लिए तैयार हैं. नए मतदाता वर्ष 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में नई कहानी लिखने के लिए तैयार हैं. नए मतदाता इस बार अपनी सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला भी बोला. कहा कि भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को नए मतदाता जवाब देने के लिए आतुर हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने जो वादाखिलाफी की थी, उससे युवाओं में रोष है. वे इसका बदला लेने के लिए तैयार हैं.

Also Read: झारखंड: पीएम नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को आएंगे धनबाद, बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुई घोषणा
बाबूलाल मरांडी ने जारी किया नवमतदाता रजिस्ट्रेशन नंबर

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने के बाद कहा कि सभी वोटर 7820078200 पर मिस्ड कॉल करें और खुद को पंजीकृत करवा लें. साहिबगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबूलाल मरांडी के साथ राजमहल के विधायक अनंत ओझा, भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष किसलय तिवारी भी उपस्थित थे.

Also Read: झारखंड: पीएम नरेंद्र मोदी की कार के आगे जब अचानक आ गयी एक महिला, जानिए फिर क्या हुआ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >