रांची में धूमधाम से मनेगा पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया क्या होगा खास?

PM Narendra Modi 75th ‍Birthday: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर 2025 को रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा. इस मौके पर हवन अनुष्ठान का कार्यक्रम होगा. काफी संख्या में लोगों को सम्मानित किया जाएगा. रांची के जवाहर नगर में नमो पार्क का शुभारंभ होगा. रक्तदान शिविर के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा.

PM Narendra Modi 75th ‍Birthday: रांची-केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन (17 सितंबर) रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा. हवन अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. काफी संख्या में लोगों को सम्मानित किया जाएगा. रांची के जवाहर नगर में नमो पार्क का शुभारंभ किया जाएगा. इस पत्रकार वार्ता में रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू और रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो प्रमुख रूप से मौजूद थे.

रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा-संजय सेठ


केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि इस मौके पर 75 स्वच्छता दूतों, 75 पैरामेडिकल स्टाफ, 75 नर्स, 75 किसान, 75 साहित्यकार, 75 सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, 75 Vocal For Local दूत, 75 खिलाड़ी, 75 भूतपूर्व सैनिक, 75 कलाकार, 75 शिक्षक सहित समाज की सेवा कर रहे ऐसे अलग-अलग क्षेत्रों के 75 लोगों को सम्मानित किया जाएगा. काजू बागान स्थित सांसद के आवास परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा. इसी दिन स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा. नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Bokaro Crime: अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के मुख्य सरगना मछली अंसारी समेत 5 अरेस्ट, 3 लाख कैश और सोने-चांदी के जेवरात बरामद

सोलर लाइट का होगा शुभारंभ-संजय सेठ


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रांची लोकसभा क्षेत्र में 3000 सोलर लाइट का शुभारंभ किया जाएगा. प्लास्टिक मुक्त भारत की ओर एक कदम के तहत 25000 जूट बैग का वितरण पूरे लोकसभा क्षेत्र में किया जाएगा. रांची लोकसभा क्षेत्र के हर परिवार को Family Protection Logbook भी नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाएगी. इसका शुभारंभ पीएम के जन्मदिन पर ही होगा. करो योग रहो निरोग के लक्ष्य के साथ Yoga Mat का भी वितरण लोकसभा क्षेत्र में किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: रिम्स शासी परिषद की बैठक: प्राइवेट प्रैक्टिस पर होगी सख्त कार्रवाई, रिम्स को बनाएंगे बेहतरीन संस्थान, बोले मंत्री डॉ इरफान अंसारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >