PM Kisan 13th Instalment: झारखंड के लाखों किसानों का इंतजार खत्म, पीएम मोदी ने अकाउंट में भेजे 2000 रुपये

PM Kisan 13th Instalment|आपने भी पीएम किसान योजना के तहत पंजीकरण करवा रखा है और आपके बैंक अकाउंट में पीएम किसान के पैसे आते रहे हैं, तो अकाउंट चेक कर लीजिए, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने 13वीं किस्त जारी कर दी है.

PM Kisan 13th Instalment: झारखंड के लाखों किसानों का इंतजार खत्म हुआ. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनके बैंक अकाउंट में पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त के 2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिये हैं. झारखंड में 17.33 लाख किसान ऐसे हैं, जिन्हें इस 2,000 रुपये का इंतजार था. पिछली बार इनके खाते में पैसे आये थे. इस बार कितने किसानों के बैंक में पीएम मोदी ने डीबीटी के जरिये पीएम किसान की 13वीं किस्त ट्रांसफर की है, उसकी सटीक जानकारी अभी झारखंड के कृषि विभाग के अधिकारियों के पास भी नहीं है.

अधिकारियों का कहना है कि झारखंड में कुल 28,53,545 किसानों ने पीएम किसान के लाभुक के रूप में अपना पंजीकरण करवा रखा है. लेकिन इन सभी किसानों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं होते. पिछली बार यानी अगस्त-नवंबर के दौरान 17,32,863 किसानों के खाते में ही पैसे आये थे. इस बार यह संख्या इतनी ही है, इससे अधिक है या इससे कम है, इसके बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं है. उनका कहना है कि मंगलवार से पहले इसका आंकड़ा दे पाना संभव नहीं है.

Also Read: PM-Kisan Scam: झारखंड में पीएम किसान घोटाला, नाबालिग बच्चों को भी मिल रहा था योजना का पैसा, प्रशासन ने की कार्रवाई

अगर आपने भी पीएम किसान योजना के तहत अपना पंजीकरण करवा रखा है और आपके बैंक अकाउंट में पीएम किसान के पैसे आते रहे हैं, तो आप भी अपना अकाउंट चेक कर लीजिए. आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं यह जरूर देख लीजिए. पीएम मोदी ने 27 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के अकाउंट में भेजी जाने वाली राशि की 13वीं किस्त जारी कर दी.

पीएम मोदी ने किसानों के खाते में आज 16 हजार करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिये भेजे. पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी से करीब 8 करोड़ किसानों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किये. इस तरह अब तक मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तेहत किसानों के अकाउंट में 2.30 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिये हैं.

Also Read: PM Kisan 13th Instalment: झारखंड के किसानों के खाते में अब आयेगी पीएम किसान की 13वीं किस्त
पीएम किसान की 14वीं किस्त का इंतजार

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने फरवरी, 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. तब से अब तक 13 बार किसानों के खाते में पैसे भेजे जा चुके हैं. मोदी सरकार साल में तीन बार छोटे और सीमांत किसानों के अकाउंट में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर करती है, ताकि उन्हें खेती-बारी में मदद मिल जाये. इस तरह किसानों को एक साल में 6,000 रुपये मिल जाते हैं. अब किसानों को पीएम किसान की 14वीं किस्त का इंतजार रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >