PM Modi ने BRICS Summit के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गिफ्ट की सोहराई पेंटिंग

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 अक्टूबर को ब्रिक्स समीट में हिस्सा लेने के लिए रूस दौरे पर गए थे. इस दौरान उनकी मुलाकात दुनिया के दिग्गज नेताओं से हुई.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. दोनों देशों के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता भी की. पीएम मोदी और पुतिन के बीच गर्मजोशी से बातचीत हुई. यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच पीएम मोदी ने शांति की बात भी की. उसी दौरान पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को खास तोहफा भी दिया. गिफ्ट बेहद खास था. खास इसलिए क्योंकि उसमें झारखंड की खुशबू मिली हुई थी.

पीएम मोदी ने पुतिन को दिया सोहराई पेंटिंग

रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें झारखंड की फेमस सोहराई पेंटिंग गिफ्ट के रूप में दिया. तोहफा पाकर पुतिन भी काफी खुश नजर आए.

झारखंड के हजारीबाग जिले की यह खास सोहराई पेंटिंग

झारखंड अपने जीवंत जनजातीय कलाओं के लिए प्रसिद्ध है. सोहराई पेंटिंग राज्य की पहचान है. हजारीबाग जिले की यह खास सोहराई पेंटिंग, स्थानीय कलात्मक परंपराओं की एक सुंदर अभिव्यक्ति है. सोहराई पेंटिंग को ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) आइटम के रूप में मान्यता हासिल है.

टहनियों व धान की बालियों से बने ब्रश या उंगलियों से पेंटिंग करते हैं कलाकार

सोहराई पेंटिंग प्राकृतिक रंगों और सरल उपकरणों से की जाती है. इसमें कलाकार जटिल डिजाइन बनाने के लिए अक्सर टहनियों और धान की बालियों से बने ब्रश या उंगलियों का उपयोग करते हैं. इसमें पशु-पक्षियों एवं प्रकृति का चित्रण की छाप झलकती है.

सोहराई पेंटिंग पारंपरिक रूप से महिलाओं द्वारा बनाई जाती है

सोहराई पेंटिंग पारंपरिक रूप से महिलाओं द्वारा बनाई जाती हैं, खासकर त्योहारों और फसल के मौसम के दौरान. यह कला फसल के प्रति कृतज्ञता का एक रूप है. माना जाता है कि यह आने वाले वर्ष के लिए सौभाग्य लाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >