Ranchi News : चौकीदार भर्ती की शारीरिक जांच व दौड़ परीक्षा 24 से

जिले में चौकीदार भर्ती के लिए शारीरिक जांच व दौड़ परीक्षा का आयोजन बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव में किया जायेगा.

रांची. जिले में चौकीदार भर्ती के लिए शारीरिक जांच व दौड़ परीक्षा का आयोजन बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव में किया जायेगा. यह दौड़ परीक्षा 24 से 26 मई तक चलेगी. अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह पांच बजे है. वहीं, रजिस्ट्रेशन सुबह 5ः15 बजे से होने लगेगा. शारीरिक जांच की क्रमांकवार समय सारिणी वेबसाइट https://ranchi.nic.in/ पर अपलोड कर दी गयी है.

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं

वहीं, अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं. इधर, डीसी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की है. इसमें अभ्यर्थी दूरदराज प्रखंडों से आयेंगे. वह जांच और दौड़ की निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व ही रात में खेलगांव परिसर में पहुंच जायेंगे. ऐसे में जिला प्रशाासन द्वारा निःशुल्क रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गयी है. हालांकि अभ्यर्थियों को भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >