Ranchi News : एयरपोर्ट रोड से लेकर बिरसा चौक तक पीएम को देखने के लिए खड़े थे लोग

Ranchi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रांची में रोड शो करने के लिए शाम 5.10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे.

रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रांची में रोड शो करने के लिए शाम 5.10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. प्रधानमंत्री का काफिला शाम 5.13 बजे एयरपोर्ट से निकला. वहीं प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट रोड से लेकर बिरसा चौक तक लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोग हाथ में भाजपा का झंडा, चुनाव चिह्न, प्रधानमंत्री का फोटो, राम मंदिर का प्रारूप आदि लेकर खड़े थे.

घरों की छतों पर खड़े थे लोग

प्रधानमंत्री ने गाड़ी में बैठे-बैठे ही लोगों का अभिवादन हाथ जोड़ कर और प्रणाम कर किया. लोग बैरिकेडिंग के पीछे और अपने मकान की छतों पर खड़े थे. इधर, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हिनू चौक से लेकर बिरसा चौक तक बैरिकेडिंग की गयी थी. पुलिस-प्रशासन द्वारा सड़क के किनारे ठेला, सब्जी विक्रेताओं को दुकान नहीं लगाने दिया गया.

.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >