बोड़ेया में सोहराई जतरा पूजा में उमड़े लोग

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया के दिन गुरुवार को बोड़ेया चौक जतरा स्थल में सोहराई जतरा का आयोजन किया गया.

कांके.

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया के दिन गुरुवार को बोड़ेया चौक जतरा स्थल में सोहराई जतरा का आयोजन किया गया. बोड़ेया के पाहन विश्वकर्मा पाहन व अरसंडे के बहादुर पाहन ने गाजे-बाजे व पारंपरिक वेशभूषा में गौरेया देवता (मारंग बुरु) की पूजा की. उन्होंने मारंग बुरु से गांव व राज्य की सुख व समृद्धि की कामना की. दोपहर बाद दोनों पाहनों के नेतृत्व में जतरा स्थल पर विभिन्न खोड़हा मंडली ने पारंपरिक गीत के साथ नृत्य किया. जतरा में लांपुग व बेड़ो से आये नृत्य मंडली आकर्षण का केंद्र रहे. जतरा का आयोजन जतरा पूजा समिति अरसंडे व बोड़ेया ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मुख्य अतिथि निशा भगत, विशिष्ट अतिथि फूलचंद तिर्की, मुखिया सोमा उरांव, किरण देवी, जयमंगल उरांव उपस्थित थे. जतरा के आयोजन में अध्यक्ष अमर तिर्की, अनिल उरांव, डाॅ प्रकाश उरांव, रतन उरांव, नितेश पाहन आदि ने सहयोग किया.

फोटो, जतरा में उपस्थित गणमान्य व नृत्य करते अखाड़ों की मंडलियां.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >