सिल्ली-मुरी में ईद-उल-फितर पर लोगों ने दी एक दूसरे को बधाई

लोगों ने दी एक दूसरे को शुभकामनाएं

सिल्ली. सिल्ली-मुरी समेत आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मना. इससे पहले मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गयी. क्षेत्र के कुटाम, सुलुमजुड़ी, छोटा मुरी, नूरी मस्जिद कलवाडीह, नूरानी मस्जिद ब्राह्मणी, मदीना मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए धर्मावलंबियों की भीड़ लगी रही. लोगों ने समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी. पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. इस दौरान लोग एक दूसरे के घर गये और सेवइयां खायी. देर शाम तक बधाइयों का तांता लगा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >