झारखंड में लंबित मामलों के निपटारे के लिए DGP ने बनायी कमेटी, ADG को सौंपा कमान, दिया ये निर्देश

झारखंड में लंबित मामलों के निपटारे के लिए कमेटी गठित की गयी है. कमेटी का अध्यक्ष एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर को बनाया गया है. फिलहाल राज्य में 3302 ऐसे मामले हैं, जो पांच वर्षों से ज्यादा समय से लंबित हैं.

रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में लंबित 3750 मामलों का निपटारा दिसंबर 2022 तक करने के लिए डीजीपी नीरज सिन्हा ने सोमवार को उच्चस्तरीय कमेटी बनायी है. इस कमेटी का अध्यक्ष एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर को बनाया गया है. वहीं सीआइडी के आइजी असीम विक्रांत मिंज को उपाध्यक्ष, सभी रेंज डीआइजी को सदस्य और सीआइडी के डीआइजी को सदस्य सचिव बनाया गया है.

राज्य में फिलहाल 3302 ऐसे मामले हैं, जो पांच वर्षों से ज्यादा समय से लंबित हैं. इनमें से 591 केस ऐसे हैं, जो 10 वर्षों से लंबित है. इसके अतिरिक्त 448 मामले ऐसे हैं, जो जांच पूरी होने के बाद भी अभियोजन स्वीकृति के लिए लंबित हैं. लंबित मामलों को लेकर सीआइडी आइजी ने पुलिस मुख्यालय काे रिपोर्ट भेजा था. झारखंड बनने के बाद लंबित मामलों के निपटारे के लिए पहली बार ऐसी कमेटी बनी है.

कमेटी को डीजीपी ने निर्देश दिया है कि केसों के निपटारे को लेकर मार्गदर्शन और अनुसंधान के विभिन्न बिंदुओं पर सहयोग कर 31 दिसंबर 2022 तक लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे. इस संबंध में आइजी मुख्यालय के स्तर पर संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >