ईद, प्रकृति पर्व सरहुल व रामनवमीं को लेकर नामकुम थाना में प्रभारी इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह व टाटीसिलवे थाना में प्रभारी इंस्पेक्टर हंसे उरांव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय ने कहा बेहतर समाज के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है. क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सभी सहयोगी बनें. ए-दूसरे की भावना, आस्था व धर्म का सम्मान करना सभी का दायित्व है. उन्होंने ईद, सरहुल व रामनवमी में न्यायालय के जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जुलूस व शोभायात्रा में चार मीटर से ऊंचा झंड़ा नहीं लाने, डीजे का प्रयोग नहीं करने व आपत्तिजनक गाने नहीं बजाने की बात कही. उन्होंने भ्रामक खबरों व अफवाहों से बचने, आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास नहीं करने की सलाह दी. नामकुम बीडीओ विजय कुमार ने कहा कि महावीर मंडल व सभी अखाड़ाधारी जिम्मेदार व जवाबदेह वोलेंटियर्स बनायें. फर्स्ट एड की व्यवस्था रखें. समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान वाहनों के आवागमन को रोकने या वैकल्पिक मार्ग से भेजने, सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण हटाने की मांग की. मौके पर केंद्रीय सरना समिति के प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, भाजपा की आरती कुजूर, प्रकाश लकड़ा, रमेश पांडेय, सरना समिति के बिरसा पाहन, अनिल वर्मा, मुखिया महादेव मुंडा, नान्हे कच्छप, लक्ष्मी कुमारी, अनिता तिर्की, प्रभाष झा, गोपाल लोहिया, महावीर मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंह, प्रदीप लकड़ा, फूल कुमारी देवी, सरफराज आलम, किरण सांगा, बादल सांगा, रीता रजनी कुजूर, बीकू सिंह, सोनी कुमारी आदि उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.