संसदीय समिति ने श्रमिक नेताओं को दिया भरोसा, केंद्र को देंगे सकारात्मक रिपोर्ट

रांची: राज्यसभा की संसदीय समिति ने HEC मुख्यालय पहुंचकर श्रमिक संगठनों के नेताओं से मुलाकात की. समिति ने HEC के पुनरुद्धार के लिए पैकेज, आधुनिकीकरण और बकाया वेतन भुगतान की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया. केंद्र सरकार को सकारात्मक रिपोर्ट सौंपी जाएगी.

रांची. HEC के दौरे पर गुरुवार को राज्यसभा की संसदीय समिति पहुंची. समिति ने HEC मुख्यालय में श्रमिक संगठनों के नेताओं से अलग से वार्ता की. इसमें हटिया मजदूर यूनियन के भवन सिंह, हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के लीलाधर सिंह और हटिया मजदूर लोक मंच के रामकुमार नायक शामिल थे.

श्रमिक नेताओं ने रखी अपनी मांग  

वार्ता के दौरान श्रमिक नेता भवन सिंह ने HEC के पुनरुद्धार के लिए पैकेज देने, मशीनों का आधुनिकीकरण करने, कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान करने, बैंक गारंटी देने और 500 करोड़ कार्यशील पूंजी ऋण मुक्त दिलाने की मांग की. इस पर समिति के अध्यक्ष श्री शिवा ने आश्वासन दिया कि समिति केंद्र को सकारात्मक रिपोर्ट देगी.

HEC के CMD और निदेशकों के साथ भी बैठक

संसदीय समिति के सदस्यों ने HEC के CMD और निदेशकों के साथ भी बैठक की. बैठक में HEC की भूमि संपत्तियों की वर्तमान स्थिति, भूमि के उपयोग, खाली जमीन, अतिक्रमण और स्वामित्व से जुड़े मामलों की जानकारी ली. इसके अलावा प्लांट, मशीनरी, उत्पादन सुविधाओं, मशीनों की परिचालन स्थिति, क्षमता के उपयोग और आधुनिकीकरण की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई. वहीं HEC की देनदारी पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

आठ श्रमिक संगठनों ने रखी मांगें

HEC मुख्यालय पहुंचे आठ श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें रखीं. भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने हर माह वेतन देने और HEC परिसर के स्कूलों में कर्मियों के बच्चों का नामांकन रियायत दर पर करने की मांग की. इस पर CMD केएस मूर्ति ने निदेशकों को स्कूल प्रबंधन से बात कर इसे अविलंब लागू कराने को कहा. साथ ही पारस अस्पताल में HEC कर्मियों के लिए OPD सुविधा बहाल करने की बात कही.

बकाया वेतन भुगतान करने की मांग

HEC ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रेम शंकर पासवान ने पैकेज जल्द दिलाने और 34 माह का बकाया वेतन भुगतान करने की मांग की. हटिया कामगार यूनियन के एमपी रामचंद्रन ने मशीनों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया और आधुनिकीकरण की जरूरत बताई.

राज्यपाल से मिले समिति के सदस्य

गुरुवार को उद्योग संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा, HEC पुनरुद्धार संबंधी उपसमिति के संयोजक और लोकसभा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी सहित उपसमिति के सदस्य सांसद सुलता देव, डॉ मल्लू रवि, हंसमुखभाई सोमाभाई पटेल और चंदन चौहान ने राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की. सदस्यों ने राज्यपाल को HEC के मौजूदा हालात की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: अब हर खदान का बनेगा सुरक्षा रिपोर्ट कार्ड, 35 से कम रेटिंग पर कसेगा शिकंजा

समिति की अनुशंसा को केंद्र सरकार माने

झामुमो से राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी संसदीय समिति के सदस्यों के साथ एचइसी के प्लांटों का दौरा किया. उन्होंने कहा कि समिति की सोच सकारात्मक थी. एचइसी मातृ उद्योग है, लेकिन इसके कर्मी आज बदहाली का जीवन जी रहे है. ऐसे में केंद्र सरकार संसदीय समिति की सिफारिशें माने और एचइसी को पैकेज देने के साथ प्लांटों का आधुनिकीकरण भी कराये.

ये भी पढ़ें: JSSC भर्ती घोटाला: 2022 में CID के पास थी अरुण की पूरी कुंडली, 4 साल बाद हुई गिरफ्तारी

एचइसी बंद करने की साजिश बंद करे केंद्र

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने समिति से मांग की कि केंद्र सरकार HEC के पुनरुद्धार के लिए तत्काल 10 हजार करोड़ का विशेष पैकेज जारी करे. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र HEC की जमीन और परिसंपत्ति बेचने की योजना बना रही है. प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने भी कहा कि HEC को निजी हाथों में बेचने की साजिश रची जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >