परिमल नाथवानी आंध्रप्रदेश से जायेंगे राज्यसभा, वाईएसआर कांग्रेस ने चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की

parimal nathwani to enter rajya sabha from andhra pradesh : आंध्रप्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य की चार राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए परिमल नाथवानी सहित चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी. परिमल मौजूदा समय में झारखंड से निर्दलीय राज्यसभा सदस्य हैं और नौ अप्रैल को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है.

रांची/अमरावती : झारखंड से दो बार राज्यसभा के सांसद रहे परिमल नाथवानी इस बार आंध्रप्रदेश से उच्च सदन जायेंगे. आंध्रप्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य की चार राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए परिमल नाथवानी सहित चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी. परिमल मौजूदा समय में झारखंड से निर्दलीय राज्यसभा सदस्य हैं और नौ अप्रैल को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है.

वाईएसआर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उम्मारेड्डी वेंकटेश्वरलु ने बताया कि द्विवार्षिक राज्यसभा में चुनाव में उप मुख्यमंत्री पी सुभाष चंद्र बोस, मंत्री मोपीदेवी वेंकट रमना और रियल ईस्टेट कारोबारी अल्ला अयोध्या रमी रेड्डी पार्टी के अन्य प्रत्याशी होंगे. नाथवानी ने आंध्रप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाये जाने पर मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और पार्टी को धन्यवाद दिया.

उम्मरेड्डी वेंकटेश्वरलु द्वारा राज्यसभा के लिए नाथवानी के नाम की घोषणा के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं आंध्रप्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.’ उल्लेखनीय है कि 29 फरवरी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री जगन से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस मौके पर अंबानी के साथ उनके बेटे अनंत अंबानी और नाथवानी भी थे. नाथवानी आरआईएल के सीनियर ग्रुप प्रेसीडेंट हैं.

नाथवानी की उपस्थिति के बाद कयास लगाये जा रहे थे कि बंद कमरे में हुई यह बैठक राजनीतिक थी. इस बैठक के बारे में वाईएसआर कांग्रेस ने कोई बयान नहीं दिया, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अंबानी के साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी राज्य सरकार की योजनाओं में रिलायंस के सहयोग पर चर्चा की.

हालांकि, पार्टी ने सोमवार को उन कायासों से इन्कार किया कि नाथवानी को भाजपा की ओर से राज्यसभा की सीट दी गयी है. उम्मारेड्डी ने कहा कि इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है. सूत्रों ने बताया कि वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने राज्य विधानसभा परिषद को खत्म करने का फैसला किया है और पार्टी ने दो राज्यसभा सीटें बोस और रमना को दी है, क्योंकि पार्टी गठन के वक्त से ही वे जगन के साथ हैं.

उल्लेखनीय ही कि रमना को वर्ष 2012 में किसी चीज के बदले में किसी को फायदा पहुंचाने के मामले में जगन के साथ गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें जमानत मिली. आंध्रप्रदेश विधान परिषद के भंग होने के बाद बोस और रमना को मंत्रिमंडल छोड़ना पड़ता. आंध्रप्रदेश की कुल 11 राज्यसभा सीटों में चार सीटें मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद नौ अप्रैल को खाली हो रही हैं.

आंध्रप्रदेश विधानसभा में वाईएसआर कांग्रेस के अपने 151 सदस्य हैं और तेलुगु देशम पार्टी और जन सेना के तीन बागी विधायक का उसे समर्थन हासिल है. ऐसे में माना जा रहा है कि वाईएसआर कांग्रेस आसानी से चारों सीटों पर जीत दर्ज कर लेगी. इसके साथ ही राज्यसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या दो से बढ़कर छह हो जायेगी. चार सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 मार्च है और जरूरत पड़ने पर 26 मार्च को मतदान होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >