Ranchi News : बुजुर्ग माता-पिता, दिव्यांग भाई को घर से निकाला

तीन पुत्रों पर पिता ने हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज कराया केस

रांची. हिंदपीढ़ी के ग्वाला टोली में रहने वाले 78 वर्षीय मो कुर्बान व उनकी 60 वर्षीय पत्नी, एक दिव्यांग भाई तथा दो बहनों को मो कुर्बान के तीन पुत्रों व उनकी बहु ने घर से निकाल दिया. इसके बाद मो कुर्बान ने अपने तीन पुत्रों अमजद आलम, वसीम अकरम सहित उनकी पत्नियों को नामजद बनाते हुए हिंदपीढ़ी थाना में केस दर्ज किया है. प्राथमिकी में मो कुर्बान का कहना है कि उन्होंने घर बनाया है. तीनों पुत्र उस घर को उनके नाम करने के लिए कहते हैं. घर उनके नाम नहीं करने पर वे लोग मारपीट करते हैं. कभी-कभी तो घर में बंद कर बंधक बना कर प्रताड़ित करते हैं. मामले में पहले भी समझौता हो चुका है, लेकिन आरोपी नहीं माने और फिर से अपने माता-पिता, भाई-बहन को घर से निकाल दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >