भाजपा ओबीसी मोर्चा के नये प्रदेश अध्यक्ष मनोज वाजपेयी महतो का हुआ स्वागत, संभाला पदभार

भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज वाजपेयी महतो ने पदभार ग्रहण किया। कर्मवीर सिंह ने कहा संगठन और विचारधारा ही सर्वोपरि है।

रांची. भाजपा ओबीसी मोर्चा, झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज वाजपेयी महतो ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण किया. कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पगुच्छ के साथ उनका स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुई. पदभार ग्रहण करने के बाद श्री महतो ने अरगोड़ा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.

संगठन और विचारधारा को बताया सर्वोपरि

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मनोज वाजपेयी महतो को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पद नहीं, बल्कि संगठन और विचारधारा सर्वोपरि होनी चाहिए.

प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकार और प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की दिशा में कई कदम उठाये हैं. उन्होंने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने और केंद्र की नौकरियों तथा केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का उल्लेख किया. उन्होंने झारखंड में पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रयास तेज करने की बात कही.

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज वाजपेयी महतो ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और पिछड़े समाज के अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी. जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन के माध्यम से काम किया जायेगा.

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, रामाकांत महतो, समरी लाल, गंगोत्री कुजूर समेत प्रदेश और जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek chandra

झारखंड में पिछले दो दशक से अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं. पत्रकारिता का ककहरा प्रसिद्ध पत्रकार और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश से सीखा है. सम सामयिक विषयों पर कई रिपोर्ट राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रही हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >