फिर रुला रहा प्याज, थोक में 45 रुपये किलो तो खुदरा में बिक रहा 70 रुपये, आलू की कीमत भी 35-40 रुपये

Onion Price : राजधानी रांची में प्याज की जमकर कमीशन खोरी है. इस वजह से लोग परेशान हैं. थोक बाजार में प्याज सस्ता होने के बावजूद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.

रांची : राजधानी रांची में खुदरा सब्जी विक्रेता जमकर मुनाफाखोरी कर रहे हैं, जिस कारण लोग परेशान हाल हैं. थोक बाजार में भले ही कीमतें घटी हैं, लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. थोक मंडी पंडरा बाजार में प्याज 45 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, लेकिन खुदरा सब्जी बाजार में यह 70 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. यही नहीं, अदरक थोक मंडी में 45 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, जबकि, खुदरा बाजार में लोगों को यह 120 रुपये से 200 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. वहीं, आलू की कीमत भी खुदरा बाजार में 35-40 रुपये है.

थोक में आलू 22-28 और खुदरा में 35-40 रुपये

प्याज की तरह आलू का भी हाल है. रांची के थोक बाजार में सफेद आलू 22-24 रुपये और लाल आलू 26-28 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. जबकि खुदरा बाजार में सफेद आलू 35 रुपये और लाल आलू 35-40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. लहसुन की भी यही स्थिति है. थोक मंडी में लहसुन 220-330 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, जबकि, खुदरा बाजार में लहसुन 350 रुपये से 440 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

Also Read: रांची पुलिस की कार्रवाई पर हिमंता विस्वा सरमा बोले- जहां अमित शाह ठहरे थे, वहां क्यों मारा गया छापा

टमाटर और फूलगोभी की कीमत गिरी

खुदरा बाजार में टमाटर और फूलगोभी की कीमत कम हुई है. टमाटर 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. इसी प्रकार, फूलगोभी भी 50 रुपये प्रति किलो मिलने लगा है. जबकि, 20 दिन पहले यह 80 रुपये प्रति किलो तक रहा है. वहीं, बींस भी 50 रुपये प्रति किलो मिलने लगा है.

Also Read: क्या कर रहे हैं शंकर दयाल और सत्यदेव सिंह जैसे दिग्गज नेताओं के बेटे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >