नौ जुलाई की हड़ताल को लेकर 30 को करेंगे डकरा में मजदूर कन्वेंशन

सोमवार को डकरा वीआइपी क्लब में एनके एरिया के सभी ट्रेड यूनियन नेताओं की बैठक हुई.

डकरा. सोमवार को डकरा वीआइपी क्लब में एनके एरिया के सभी ट्रेड यूनियन नेताओं की बैठक हुई. इसमें पिपरवार, मगध-संघमित्रा अम्रपाली-चन्द्रगुप्त, रजाहरा एरिया के सभी ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ मिलकर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एक व्यापक स्तर पर मजदूरों को जोड़ने के विषय पर बातचीत की गयी. बैठक में केंद्रीय श्रमिक संगठन एचएमएस, एटक, सीटू, इंटक से संबंधित यूनियन के पदाधिकारियो ने भाग लिया. नौ जुलाई को होनेवाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के मुद्दे को लेकर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजदूरों के बीच जाकर हड़ताल के औचित्य के बारे में बताया जायेगा. 30 जून को पुनः डकरा वीआइपी क्लब में एक मजदूर कन्वेंशन आयोजित कर इसको लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. इसमें केन्द्रीय स्तर के सभी नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा और जोन के सभी एरिया से लगभग 500 मजदूरों को बुलाया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता प्रेम कुमार ने की, संचालन शैलेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डीपी सिंह ने किया. इस अवसर पर रामेश्वर यादव, अभिताभ चौहान, अमरनाथ सिंह, जीतेन्द्र कुमार, विनय सिंह मानकी, रविन्द्र बैठा, देवपाल मुंडा, कृष्णा चौहान, अरविन्द कुमार, दिनेश भर, अब्दुल्लाह अंसारी, धनेश्वर गंझू, गणेश जी, शैलेन्द्र कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, रतिया गंझू, महावीर गंझू, राहुल कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >