Ranchi News: ओम गर्ल्स हॉस्टल मामले में 13 लोग भेजे गये जेल, पूछताछ में लड़कियों ने खोले कई राज

Ranchi News: लालपुर स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. गिरफ्तार लड़कियों से पूछताछ के दौरान इस रैकेट से जुड़े और भी कई राज सामने आये हैं.

Ranchi News: राजधानी रांची के लालपुर स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. लालपुर थाना प्रभारी के बयान पर लालपुर थाना में 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिनमें से 13 लोगों को जेल भेज दिया गया.

मामले में एक और बड़ा खुलासा

इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. थाना प्रभारी ने बताया कि कोलकाता के सुमोन दा कोलकाता से लड़कियां सप्लाई करता था. कुछ लड़कियां झारखंड की भी हैं. इन लड़कियों को कचहरी चौक स्थित होटल सनराइज के मैनेजर रंजीत के अलावा मुनीर, रवि, राहुल व लॉज का संचालक द्वारा ग्राहकों के पास भेजा जाता था.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

पहले व दूसरे तल्ले में छात्राएं, ग्राउंड फ्लोर में धंधा

थाना प्रभारी ने प्राथमिकी कहा है कि ओम लॉज के ग्राउंड फ्लोर में देह व्यापार के लिए लायी गयी लड़‌कियों को लॉज का संचालक राज कुमार सिंह ठहराता था. बदले में एक कमरे के लिए दिन भर का किराया 400 रुपये लिया करता था. ओम लॉज में पहले व दूसरे तल्ले में छात्राएं रहती हैं. पुलिस को चकमा देने लिए लॉज संचालक ऐसा करता था. मामले में दलाल व लॉज संचालक फरार है.

पुलिस देखते ही भागी लड़कियां

सूचना के आधार पर जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची, तो छात्राएं तो खुल कर सामने आ गयी, जबकि ग्राउंड फ्लोर की लड़कियां धूम्रपान की हुई थी. पुलिस को देखते ही लड़कियां दरवाजा बंद कर भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन भारी संख्या में गयी महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया. इनमें से अधिकतर लड़कियां पश्चिम बंगाल, कुछ झारखंड व कुछ ओडिशा की रहने वाली हैं. उनका मोबाइल फोन चेक करने पर ग्राहक के पता और देह व्यापार की कीमत आदि की जानकारी स्क्रीन शॉट में मिली.

इसे भी पढ़ें

Ranchi Firing: सफेद शर्ट ने शूटर्स को उलझाया, असली निशाना था बलमा, मारा गया दोस्त रवि

Jharkhand Weather: झारखंड में 10 सितंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, लेकिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

Durga Puja Pandal: जमशेदपुर में बन रहा अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल, दिखेगी झारखंड की संस्कृति और लोककला की झलक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >