अनगड़ा-सिल्ली रोड पर पेड़ की डाली गिरने से दो युवकों की मौत, सेवानिवृत्त आइएफएस ने तय जवाबदेही की मांग

अनगड़ा-सिल्ली रोड पर पेड़ की डाली गिरने से दो युवकों की मौत के बाद, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी ने वन विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की है. उन्होंने विशेष सर्वेक्षण और मानसून से पहले नियमित निरीक्षण का सुझाव दिया है.

रांची. अनगड़ा-सिल्ली रोड पर पेड़ की डाली गिरने से दो युवकों की मौत की घटना के बाद झारखंड से सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा के अधिकारी नरेंद्र मिश्र ने वन विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है. उन्होंने वन विभाग के सचिव, भारत सरकार और पूर्व मुख्य सचिव को पत्र लिखकर घटना में दोषी अधिकारियों को चिह्नित करने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का आग्रह किया है.

60 दिनों में विशेष सर्वेक्षण कराने की मांग

नरेंद्र मिश्र ने राज्य की सभी अधिसूचित सड़क किनारे, नहर किनारे और अन्य रैखिक संरक्षित वनों का 60 दिनों के भीतर विशेष सर्वेक्षण कराने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि सर्वेक्षण के दौरान मृत, सूखे, सड़े और खतरनाक ढंग से झुके पेड़ों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जाये. ऐसे पेड़ों को तय समय-सीमा के भीतर हटाने की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया गया है.

मानसून से पहले हर साल हो पेड़ों का निरीक्षण

सेवानिवृत्त आइएफएस अधिकारी ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी प्रोटोकॉल बनाने की मांग की है. उन्होंने मानसून से पहले साल में कम से कम एक बार सड़क और अन्य संवेदनशील स्थानों के किनारे लगे पेड़ों का निरीक्षण सुनिश्चित करने का सुझाव दिया है. साथ ही, खतरनाक पेड़ों की पहचान के बाद समय पर कार्रवाई की व्यवस्था करने का आग्रह किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Singh

मनोज सिंह प्रभात खबर में बतौर मुख्य संवाददाता कार्यरत है. पत्रकारिता में उनका 26 साल का अनुभव है. दैनिक हिन्दुस्तान में करीब आठ साल काम करने के बाद वह प्रभात खबर से जुड़े हैं. कृषि, पशुपालन, सहकारिता, वन, जलवायु परिवर्तन, आजीविका, मनोरोग, कोयला संबंधी खबरों में वर्षों काम करने का अनुभव है.

आइआइटी कानपुर से जस्ट ट्रांजिशन विषय पर फेलोशिप प्राप्त करने वाले देश के पहले संवाददाता है. उनको दो बार एग्रई जर्निलिज्म अवार्ड मिल चुका है. झारखंड सरकार के वन विभाग से तिलका मांझी अवार्ड मिला है. कई मचों पर वह प्रभात खबर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में हिस्सा ले चुके हैं.


📩 संपर्क. manoj.singh@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >