Ranchi News : आठ जिलों में ओबीसी सर्वेक्षण का काम पूरा

Ranchi News : नगर निकाय चुनाव को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा पूरे राज्य में ओबीसी का सर्वेक्षण किया जा रहा है.

रांची. नगर निकाय चुनाव को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा पूरे राज्य में ओबीसी का सर्वेक्षण किया जा रहा है. इसके तहत सोमवार तक राज्य के आठ जिलों धनबाद, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, रामगढ़ और पूर्वी सिंहभूम जिले में ओबीसी सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया. सोमवार को आयोग को चतरा व पलामू जिला द्वारा छह नगर निकाय की रिपोर्ट सौंपी गयी. इसमें चतरा जिला की चतरा नगर परिषद, पलामू जिला के नगर निगम मेदिनीनगर, नगर परिषद विश्रामपुर, नगर पंचायत हुसैनाबाद, नगर पंचायत छतरपुर और नगर पंचायत हरिहरगंज की ओर से आयोग को रिपोर्ट सौंपी गयी.

रिपोर्ट पर आपत्ति है, तो शिकायत

करायें

दर्ज

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता ने कहा कि जिन जिलों के द्वारा अब तक रिपोर्ट नहीं जमा की गयी है, वह हर हाल में 20 फरवरी तक रिपोर्ट जमा करें, ताकि अग्रतर कार्रवाई की जा सके. उन्होंने राज्य के ऐसे लोगों, जिन्हें इस सर्वेक्षण पर आपत्ति है, उन्हें हर जिले में नियुक्त नोडल पदाधिकारी के यहां शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है. श्री मेहता ने कहा कि शिकायत दर्ज कराने के बाद संबंधित जिला द्वारा हर हाल में शिकायत का समाधान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >