रांची की ओबीसी हुंकार रैली में हजारीबाग के कार्यकर्ताओं की गूंजी आवाज, जनगणना फॉर्म में अलग कॉलम की उठी मांग

कांग्रेस OBC मोर्चा की हुंकार रैली में हज़ारों कार्यकर्ता रांची पहुंचे. जनगणना में OBC की हर जाति के लिए अलग कॉलम और आबादी के अनुपात में आरक्षण की प्रमुख मांग उठाई गई.


OBC Hunkar Rally: हजारीबाग और रांची में बुधवार को कांग्रेस OBC मोर्चा के बैनर तले आयोजित OBC हुंकार रैली एवं राजभवन घेराव कार्यक्रम में हजारीबाग जिले से हजारों कार्यकर्ता और समर्थक रांची पहुंचे. जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सभी जातियों के लिए अलग कॉलम निर्धारित करने, आबादी के अनुपात में आरक्षण और विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने राजभवन घेराव में भाग लिया. कार्यक्रम का नेतृत्व हजारीबाग OBC जिला अध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति ने किया.

जनगणना में अलग कॉलम की प्रमुख मांग

रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने मांग उठायी कि जनगणना में OBC की प्रत्येक जाति की वास्तविक संख्या दर्ज करने के लिए अलग कॉलम होना चाहिए. उनका कहना था कि जब तक विभिन्न जातियों की सही आबादी का आंकड़ा सामने नहीं आएगा, तब तक उनके लिए प्रभावी नीतियां बनाना संभव नहीं होगा. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक कल्याण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में आबादी के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी दोहरायी.

विनोद कुशवाहा ने गिनाए अलग कॉलम के फायदे

कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर विनोद कुशवाहा ने कहा कि OBC समाज की विभिन्न जातियों की वास्तविक आबादी का आंकड़ा सामने आने के बाद ही सरकार शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से तैयार कर सकेगी. उन्होंने कहा कि अलग कॉलम से यह स्पष्ट होगा कि किस वर्ग की आबादी कितनी है और उसी आधार पर नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं.

अजय प्रजापति बोले, आबादी के अनुरूप मिले अधिकार

OBC जिला अध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति ने कहा कि जनगणना में OBC की सभी जातियों के लिए अलग कॉलम होना जरूरी है. इससे समाज की वास्तविक आबादी का स्पष्ट आंकड़ा सामने आएगा और आबादी के अनुपात में आरक्षण तथा अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल संभव होगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस OBC समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए लगातार आवाज उठा रही है. उनके अनुसार पार्टी OBC समाज की भागीदारी बढ़ाने के मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठा रही है.

सुरजीत नागवाला ने नीति निर्माण की कही बात

कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला ने कहा कि OBC समाज की वास्तविक आबादी का डेटा उपलब्ध होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि अलग कॉलम निर्धारित होने से सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास से जुड़ी योजनाओं को बेहतर तरीके से तैयार करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी OBC समाज के अधिकारों और उचित प्रतिनिधित्व के लिए संघर्ष जारी रखेगी.

हजारीबाग से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. अजय कुमार प्रजापति ने इससे पहले जिले के OBC समाज से बड़ी संख्या में राजभवन घेराव में शामिल होने की अपील की थी. इसी आह्वान पर हजारीबाग से हजारों कार्यकर्ता रांची पहुंचे और हुंकार रैली में शामिल हुए.

कई नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जेपी पटेल, स्टेट कोऑर्डिनेटर विनोद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला, प्रदेश सचिव रेणु देवी सहित कई नेता मौजूद रहे. इसके अलावा वरीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गोप, नगर अध्यक्ष परवेज आलम, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज भगत, महिला जिला अध्यक्ष बेबी देवी, सोनी देवी, मिथलेश प्रजापति, सदर प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, बाबर कुरैशी, निसार खान, अभिनंदन कुमार, रामकुमार पटेल, परमेश्वर गोप, सरयू गोप, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष नरसिम प्रजापति, इचाक प्रखंड अध्यक्ष अजय गोप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग डायट में दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला, 50 स्कूलों के हेडमास्टर और हेल्थ दूत हुए शामिल

राजभवन तक पहुंची मांगों की आवाज

राजभवन घेराव के दौरान OBC समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की. कार्यक्रम के दौरान जनगणना में अलग कॉलम, आबादी के अनुपात में आरक्षण और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'देश बेचकर OBC को ठेंगा दिखा रही केंद्र सरकार'

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arif

हजारीबाग के आरिफ पिछले 26 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार एवं जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. हजारीबाग में खासकर शिक्षा विभाग मतलब सरकारी स्कूल के कक्षा एक से 12वीं तक की विभिन्न विषयों पर लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं. इसके अलावा कमिश्नरी ऑफिस, इंजीनियरिंग विभाग, पशुपालन विभाग, बंदोबस्त कार्यालय, आरटीओ, डीटीओ दोनों कार्यालय और जिला निबंधन कार्यालय से जुड़ी खबरों पर लगातार फोकस करते आ रहे हैं.

सामाजिक और राजनीति सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रूचि रही है. पत्रकारिता करने के दौरान कई राजनीतिक व्यक्तित्व, कवि, रचनाकार व लेखक से मिलना भी उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं. झारखंड अलग होने से पहले प्रभात खबर में पत्रकारिता की शुरुआत चतरा जिले के टंडवा प्रखंड से की थी. तब पत्रकारिता में कई चुनौतियां थीं. इनका लगातार सामना करते हुए आज एक सफल पत्रकारिता के रूप में कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >