शालिनी अस्पताल व उषा मार्टिन फाउंडेशन ने टीबी मरीजों के बीच पोषण सामग्री बांटी

नामकुम व अनगड़ा प्रखंड के टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक राशन (न्यूट्रिशन किट) का वितरण किया गया.

अनगड़ा.

शालिनी अस्पताल व उषा मार्टिन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नामकुम व अनगड़ा प्रखंड के टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक राशन (न्यूट्रिशन किट) का वितरण किया गया. कार्यक्रम पिछले छह महीनों से नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत लगभग 50 टीबी मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ संतुलित व पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है. चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने टीबी मरीजों को संतुलित प्रोटीनयुक्त आहार लेने, नियमित रूप से दवाओं का सेवन करने तथा समय-समय पर आवश्यक जांच कराने की सलाह दी. वक्ताओं ने कहा कि पोषण, दवा और नियमित जांच, इन तीनों के समन्वय से ही टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पूर्ण रूप से ठीक हुआ जा सकता है. शालिनी अस्पताल में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) ऑपरेशन की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गयी. जिसमें विदेशी तकनीक से निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले लेंस का प्रत्यारोपण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाता है. न्यूट्रिशन किट वितरण में शालिनी अस्पताल के शिशिर कुमार भगत, दिलीप मुंडा, पंकज, मोहर, संपूर्णानंद, भुनेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >