रांची में अब तक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला : डीसी

उपायुक्त ने कहा कि रांची में अब तक कोरोना पॉजिटिव का कोई मामला नहीं पाया गया है. उपायुक्त ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये यह जानकारी भी साझा की कि किसी भी तरह की अफवाह या गलत खबर फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

रांची : कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रांची सहित पूरे राज्य में लॉक डाउन की घोषणा की गयी है. शहर के ऐसे लोग जो विदेश से ट्रेवल करके रांची आये थे, उन्हें घरों में ही सेल्फ क्वारंटाइन किया गया था. इस दौरान कुछ सोशल मीडिया हैंडल एवं न्यूज चैनलों द्वारा इन घरों को कोरोना पॉजिटिव बता कर खबर चलायी गयी थी, जो सही नहीं है. सोमवार को उपायुक्त रांची और जिला जनसंपर्क के सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इस संबंध में जानकारी साझा की गयी.

उपायुक्त ने कहा कि रांची में अब तक कोरोना पॉजिटिव का कोई मामला नहीं पाया गया है. उपायुक्त ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये यह जानकारी भी साझा की कि किसी भी तरह की अफवाह या गलत खबर फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. साइबर पुलिस रांची की एक टीम इस तरह की गतिविधि पर नजर रख रही है. फेक न्यूज़ फैलानेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

सीनियर दंडाधिकारी एयरपोर्ट पर तैनात : जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर एक सीनियर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जो एयरपोर्ट पर आने-जानेवाले हर व्यक्ति पर नजर बनाये हुए हैं. आने-जानेवाले हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनर से जांच की जा रही है. साथ ही हर यात्री से फॉर्म भरवाया जा रहा है.

जिलास्तरीय जांच टीम तैयार, घर-घर होगी जांच

जिला प्रशासन रांची द्वारा 20 जांच टीमों को प्रशिक्षण देकर जांच के लिए तैयार किया गया है. ये टीमें प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए घर में जायेगी. टीम संबंधित व्यक्ति की ट्रेवल रिपोर्ट सहित अन्य स्वास्थ्य स्थिति की जांच करेंगे. संदिग्ध पाये जानेवाले लोगों को तुरंत ही होम क्वारंटाइन का निर्देश दिया जायेगा. कोविड-19 से बचने हेतु दी जा रही सलाह को नहीं माननेवालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा-188 के तहत सुसंगत कार्रवाई की जायेगी.

मलयेशिया से लौटे नवदंपती की जांच

हटिया. सिंह मोड़ का एक नवविवाहित जोड़ा 13 मार्च को हनीमून पर मलयेशिया गया था. 18 मार्च को रांची लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गयी. उनके तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर उसी अपार्टमेंट के दूसरे फ्लैट में रह रहे लोगों के बीच भय व्याप्त है. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने मेडिकल टीम बुला कर उनकी जांच करायी. अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वे कोरोना से संक्रमित हैं या नहीं. वहीं हेसाग से ही एक दंपती शादी की 25वीं सालगिरह मनाने बैंकाक गया था. वहां से 11 मार्च को रांची लौटा. इनकी जांच रिपोर्ट नॉर्मल है.

हरमू कॉलोनी के एच-85 के मामले को देखेंगे : डीसी

हरमू कॉलोनी रांची के एच-85 आवास में होम क्वारेंटाइन बनाने के मामले को देखेंगे. उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है, उसकी जांच करायेंगे. उधर होम क्वारेंटाइन किये गये परिवार ने उपायुक्त को सूचित कर बताया है कि वह 22 दिसंबर को अॉस्ट्रेलिया गये थे. दो जनवरी 2020 को रांची लाैटे थे. अब 80 दिनों बाद उन्हें जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंटाइन में रख दिया गया है. उनके आवास के गेट पर नोटिस चिपका दिया गया है. इससे उनका परिवार प्रताड़ित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >