रांची : हटिया रेलवे स्टेशन से बानो के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा मंगलवार, 1 सितंबर से शुरू हो गयी. बानो के लिए यह पहली सुबह की ट्रेन है, जो सुबह 9:15 बजे हटिया से रवाना हुई. इस नयी ट्रेन सेवा के शुरू होने से बानो और आसपास के यात्रियों को सुबह के समय रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी.
बिना औपचारिक उद्घाटन के रवाना हुई ट्रेन
ट्रेन के रवाना होने के समय कोई औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम नहीं हुआ. मौके पर न तो कोई अधिकारी मौजूद थे और न ही सांसद या विधायक पहुंचे। हटिया से बानो जाने वाली ट्रेन को ड्राइवर ने ही हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
नई ट्रेन सेवा से यात्रियों को होगी सुविधा
सुबह के समय बानो के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है. खासकर बानो और आसपास के क्षेत्रों से रांची आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध करायेगी.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पर FIR से भड़की कांग्रेस, रांची में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; फूंका पुतला
