Ranchi News: जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, वोटिंग सात को

जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत के खिलाफ जिला परिषद के सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है. इस संबंध में परिषद के 21 सदस्यों ने डीसी को पत्र लिखा था.

रांची. जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत के खिलाफ जिला परिषद के सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है. इस संबंध में परिषद के 21 सदस्यों ने डीसी को पत्र लिखा था. जिसके आलोक में डीसी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग के लिए सात जुलाई की तिथि निर्धारित की है. इस विशेष बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने लोकसभा व राज्यसभा के सांसदों, रांची जिले के सभी विधायकों, जिला परिषद के सभी सदस्यों व सभी प्रखंड के प्रमुखों को पत्र भेजकर सूचित किया है.

21 सदस्यों ने 19 जून को डीसी को पत्र लिखा था

सात जुलाई की वोटिंग में अगर दो तिहाई सदस्यों द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ मतदान किया गया, तो अध्यक्ष को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी. जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर 21 सदस्यों ने 19 जून को डीसी को पत्र लिखा था. इसमें सबने कहा था कि अध्यक्ष की मनमानी से हम परेशान हैं. अध्यक्ष द्वारा किसी भी सदस्य की बातों को गंभीरता से नहीं सुना जाता है, इसलिए अविश्वास प्रस्ताव की अनुमति दी जाये.

हमारे पास बहुमत, अध्यक्ष को जाना होगा : आदिल

अविश्वास प्रस्ताव पर चान्हो के जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम ने कहा कि अध्यक्ष के क्रियाकलाप के कारण सभी सदस्य घुटन महसूस कर रहे थे. इसलिए अब अध्यक्ष को जाना ही होगा. हमारे पास पर्याप्त बहुमत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >