48 घंटे के बाद भी नहीं मिला अपराधियों का सुराग

महिला समिति की सदस्यों से 1.50 लाख रुपये की छिनतई की घटना के 48 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों का सुराग नहीं लगा पायी है.

सिल्ली. महिला समिति की सदस्यों से 1.50 लाख रुपये की छिनतई की घटना के 48 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों का सुराग नहीं लगा पायी है. मामले की जांच को लेकर रांची रेल डीएसपी मनीष कुमार एवं इंस्पेक्टर प्रदीप मिंज शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया, सिल्ली शाखा पहुंचे एवं बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. वहीं घटनास्थल का निरीक्षण किया. रेल डीएसपी ने बताया कि जल्द ही घटना का उदभेदन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. ज्ञात हो कि गत मंगलवार को दोपहर दो बजे सिल्ली थाना अंतर्गत सिल्लीडीह गांव के कमल महिला समिति की अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष बैंक से डेढ़ लाख रुपये की निकासी कर घर लौट रही थीं. इसी दौरान सिल्ली रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के समीप बाइक सवार अपराधी पैसे की छिनतई कर फरार हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >