रांची. अमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एएसइटी), अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड की ओर से इंजीनियर्स डे कम नेक्सटेक फिएस्टा 3.0 का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कुलपति डॉ अशोक के श्रीवास्तव ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं.
तकनीकी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा
दो दिवसीय आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न तकनीकी, रचनात्मक और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इनमें कोड एरिना, वाइब कोडिंग, ट्रेंडिंग नेक्सटेक, टेक एक्सपो, ब्रिज ब्रेकर, थिंक टैंक और बेस्ट फ्रॉम वेस्ट जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं.
खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी हुईं
आयोजन के दौरान डांस यूफोरिया, मेलोडी मेनिया और वोग लेन जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन (बालक) और बैडमिंटन (बालिका) प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयीं. दो दिवसीय फिएस्टा में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.
