NEET UG Paper Leak: झारखंड को केंद्र में रख कर जांच कर रही है CBI, इन आरोपियों की तलाश में हो रही छापेमारी

सीबीआई की एक टीम झारखंड में संजीव मुखिया, रॉकी व अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं, झारखंड में इस मामले से जुड़े अभ्यर्थियों की भी तलाश कर रही है.

रांची : नीट-यूजी-2024 पेपर लीक मामले में हजारीबाग से गिरफ्तार ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज व जमालुद्दीन और धनबाद से गिरफ्तार अमन सिंह को रिमांड पर लेकर सीबीआइ पूछताछ कर रही है. इस दौरान सीबीआइ को झारखंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुरागों का पता चला है. इसलिए केंद्रीय एजेंसी अब इस मामले में झारखंड को केंद्र में रख कर जांच को आगे बढ़ा रही है.

सूत्र बताते हैं कि रिमांड पर लिये गये आरोपियों से बारी-बारी से नीट पेपर लीक के मास्टर माइंड, पैसे के लेन-देन, अभ्यर्थियों की सही संख्या, फरार संजीव मुखिया और रॉकी, पेपर के लिए निर्धारित रकम सहित अन्य चीजों के बारे में पूछताछ की जा रही है. इन सभी को आमने-सामने बैठा करके क्रॉस वेरिफिकेशन भी कराया है. इस दौरान पेपर लीक से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आये हैं. सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की एक टीम झारखंड में संजीव मुखिया, रॉकी व अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं, झारखंड में इस मामले से जुड़े अभ्यर्थियों की भी तलाश कर रही है.

एहसान उल हक, इम्तियाज, जमालुद्दीन और अमन की रिमांड 11 तक बढ़ी, चिंटू गया जेल

सीबीआई ने सोमवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर पांचों आरोपियों – एहसान उल हक, इम्तियाज, जमालुद्दीन, अमन सिंह और चिंटू को विशेष अदालत में पेश किया. सीबीआई ने एहसान उल हक, इम्तियाज, जमालुद्दीन और अमन सिंह को दोबारा रिमांड पर देने का आग्रह किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई की विशेष अदालत के जज ने चारों की रिमांड अवधि 11 जुलाई तक बढ़ा दी. धनबाद के झरिया से गिरफ्तार किये गये चिंटू को जेल भेज दिया गया. सीबीआइ सूत्रों के अनुसार, चिंटू से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल चुकी हैं.

Also Read: NEET UG Paper Leak: CBI की टीम ओएसिस स्कूल के प्रचार्य को लेकर आयी हजारीबाग, इन लोगों से हुई पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >