राजलक्ष्मी की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड में नक्सल फ्रंट पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस कड़ी में गुरुवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा के सामने कुल नक्सलियों ने सरंडेर किया है. ऑपरेशन ”नव जीवन” के तहत 25 नक्सलियों और 2 JJMP के कैडर से आत्मसमर्पण करवाया गया. 16 हथियारों के साथ इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. डीजीपी तदाशा मिश्रा के नेतृत्व में सभी ने हथियार रखते हुए मुख्य धारा में लौटे हैं. इस मौके पर डीजीपी ने कहा- आज सवागत का दिन है. इसके साथ जो बलिदान रहा हमारे जवानों का उन्हें भी हम सलाम करते हैं.
अन्य बड़े नक्सलियों के सरेंडर के लिए पुलिस की कोशिश जारी
सारंडा के मंकी फॉरेस्ट में घिरे एक-एक करोड़ के इनामी माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा और सेंट्रल कमेटी मेंबर असीम मंडल के किले में यह बड़ी सेंध है. मिसिर बेसरा सहित बचे हुए अन्य बड़े नक्सलियों के सरेंडर के लिए पुलिस के शीर्ष अधिकारी लगातार कोशिश में हैं. संभव है कि आनेवाले दिनों में वह भी सरेंडर कर दें, तो बड़ी बात नहीं. फिलहाल मंकी फॉरेस्ट में मिसिर बेसरा और असीम मंडल सहित 20 के करीब नक्सली बच गए हैं. जिनकी चौतरफा घेराबंदी जवानों ने कर रखी है.
कई नक्सली अब भी पुलिस की शरण में
मिसिर बेसरा का खासमखास कहा जानेवाला 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर अश्विन, जोनल कमांडर चंदन लोहरा, पांच लाख के इनामी सबजोनल कमांडरों सोहन पुनेई उर्फ रंगा और माधई पात्रा, दो लाख की इनामी एरिया कमांडर रजनी मुदगम और एरिया कमांडर सलोमी मुंडा उर्प पारूल सहित कई नक्सली अब भी पुलिस की शरण में हैं.
कुल 27 नक्सलियों ने किया संपर्पण
कारण उर्फ डांगर, एक LMG के साथ किया सरेंडर
गादी मुंडा, एक इंसास रायफल के साथ किया सुरेंदर
नागेन्द्र मुंडा उर्फ प्रभात मुंडा
रेखा मुंडा उर्फ जयंती, 18 कांड सब जोनल कमांडर , 5 लाख का ईनामी
सगे नागरिया, 23 कांड, 5 लाख का ईनामी साथ में उनकी बेटी
दशान हांसदा, slr रायफल के साथ किया आत्मसमर्पण
सुलेमान हांसदा, 13 कांड, सब जोनल कमांडर, 5 लाख का ईनामी एक इंसास रायफल के साथ किया सरेंडर
बैजनाथ मुंडा, एरिया कमांडर, slr रायफल के साथ सरेंडर
बासमती जिराई, एरिया कमांडर
रघु कायम उर्फ गुना, slr रायफल के साथ किया सरेंडर
दुर्गा सिक्का, slr रायफल के साथ किया सरेंडर
राम डायन मुंडा, 4 कांड में , एरिया कमेटी का सदस्य
वंदना उर्फ शांति अपने बच्चे के साथ सरेंडर करने पहुंची
सुनीता सरदार, 4 कांड , भाकपा माओवादी सदस्य
डांगर बोरपाइ, रायफल के साथ किया सरेंडर
बसंती देवगन, 5 कांड, एक व्यक्तिकी के साथ किया सरेंडर
मुनि राम मुंडा, भाकपा माओवादी सदस्य
सपना , 6 कांड भाकपा माओवादी सदस्य
सुशारी, भाकपा माओवादी सदस्य
बिरसा कोड़ा, एक slr रायफल के साथ किया सरेंडर
नौवेश, भाकपा माओवादी सदस्य
दमोचरण टीयू, एक इंसास रायफल के साथ किया सरेंडर
नीति हेंब्रम, भाकपा माओवादी सदस्य, एक slr रायफल के साथ किया सरेंडर
लागू तिरिया, slr रायफल के साथ किया सरेंडर
JJMP के कैडर
सचिन बे, पांच लाख का ईनामी
सरवन, 8 कांड
कुल 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर जिस में से 25 भाकपा माओवादी सदस्य, और दो JJMPके बताए जा रहे हैं
यह भी पढ़ें: दिल्ली में जनजातीय सांस्कृतिक समागम रैली का आयोजन, झारखंड से 4500 लोग होंगे रवाना
यह भी पढ़ें: पलामू में चोरी: हरिहरगंज में इंडेन गैस गोदाम से 275 भरे सिलेंडर पार, ट्रक लेकर आए थे शातिर चोर
