Naxalite Surrender: झारखंड में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. गुरुवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय 25 भाकपा माओवादी सदस्य और 2 जेजेएमपी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की. ऑपरेशन ‘नवजीवन’ के तहत भाकपा (माओवादी) संगठन के 25 नक्सलियों ने गुरुवार को आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वालों में भाकपा (माओवादी) केंद्रीय कमेटी सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर जी और असीम मंडल की टीम के शीर्ष कमांडर एवं मारक दस्ता के सदस्य शामिल हैं. ये नक्सली कोल्हान और सारंडा के दुर्गम जंगल-पहाड़ी इलाकों में सक्रिय थे और क्षेत्र के चप्पे-चप्पे की जानकारी रखते थे. ये कुल 16 हथियार और 2857 गोलियां के साथ सरेंडर किया. इसके अलावा गुमला जिले में सक्रिय जेजेएमपी संगठन से कुल-02 ने सरेंडर किया है. कमांडर और सदस्य (SZCM-01, ACM-01) एक हथियार और 130 गोलियों के साथ आत्मसमर्पण किया है.
कुल 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर
25 भाकपा माओवादी सदस्य ने किया सरेंडर
रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में 25 माओवादी ने सरेंडर किया. इनमें छह सबजोनल कमांडर, छह एरिया कमांडर और 13 कैडर सदस्य शामिल हैं.
1. करण उर्फ डांगुर तियू , इनाम: 2 लाख, एक इंसास एल०एम०जी० के साथ किया सरेंडर
2. गादी मुंडा उर्फ गुलशन कबीर, इनाम: 5 लाख, एक 5.56 एमएम इंसास रायफल के साथ सरेंडर
3. नागेंद्र मुण्डा उर्फ प्रभात मुण्डा उर्फ मुखिया उर्फ पराउ, इनाम : 5 लाख रुपये, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ आत्मसमर्पण
4. रेखा मुण्डा उर्फ जयंती, इनाम : 5 लाख रुपये, एक वॉकी-टॉकी के साथ किया सरेंडर
5. सागेन आंगारिया उर्फ दोकोल उर्फ याम लाल आंगारिया, इनाम : 5 लाख रुपये, 15 मई 2026 को आत्मसमर्पण कर चुका है
6. दर्शन उर्फ बिंज हांसदा, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ आत्मसमर्पण
7. सुलेमान हांसदा उर्फ सुनी हांसदा उर्फ चंबरा, इनाम : 5 लाख रुपये, एक 5.56 एमएम इंसास रायफल के साथ आत्मसमर्पण
8. बैजनाथ मुण्डा, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ सरेंडर
9. बासुमती जेराई उर्फ बासू उर्फ सरस्वती, इनाम: 1 लाख रुपये, एक .303 राइफल के साथ आत्मसमर्पण
10. रघु कायम उर्फ गुणा, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ आत्मसमर्पण
11. किशोर सिरका उर्फ दुर्गा सिरका, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ सरेंडर
12. राम दयाल मुण्डा, एक वॉकी-टॉकी के साथ सरेंडर
13. वंदना उर्फ शांति, वॉकी-टॉकी के साथ सरेंडर
14. सुनिता सरदार उर्फ बारी, वॉकी-टॉकी के साथ आत्मसमर्पण
15. डांगुर बोइपाई उर्फ मुकेश, एक .303 राइफल के साथ सरेंडर
16. बसंती देवगम, वॉकी-टॉकी के साथ आत्मसमर्पण
17. मुन्नीराम मुण्डा, वॉकी-टॉकी के साथ सरेंडर
18. अनिशा कोड़ा उर्फ रानी, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ सरेंडर
19. सपना उर्फ सुरू कालुंडिया, एक वॉकी-टॉकी के साथ सरेंडर
20. सुसारी उर्फ दसमा कालुंडिया, एक कंट्रीमेड पिस्टल के साथ सरेंडर
21. बिरसा कोड़ा उर्फ हरिसिंह, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ आत्मसमर्पण
22. नुअस वॉकी-टॉकी के साथ आत्मसमर्पण
23. बुमली तियू उर्फ दामू चरण तियू, एक 5.56 एमएम इंसास रायफल के साथ आत्मसमर्पण
24. निति माई उर्फ निति हेंब्रम, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ आत्मसमर्पण
25. लादू तिरिया, एक 7.62 एमएम एसएलआर रायफल के साथ सरेंडर
JJMP के दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
JJMP संगठन के दो सक्रिय उग्रवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.
1. सचिन बैक उर्फ युजीन बैक, 5 लाख रुपये का इनाम, एक इंसास रायफल के साथ किया सरेंडर
2. श्रवण गोप ने आत्मसमर्पण किया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में जनजातीय सांस्कृतिक समागम रैली का आयोजन, झारखंड से 4500 लोग होंगे रवाना
यह भी पढ़ें: पलामू में चोरी: हरिहरगंज में इंडेन गैस गोदाम से 275 भरे सिलेंडर पार, ट्रक लेकर आए थे शातिर चोर
