Sports : ताइक्वांडो में जेएसएसपीएस के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक

आगरा में आयोजित 41वीं जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के खिलाड़ियों ने आठ पदक जीते.

रांची. आगरा में आयोजित 41वीं जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) के खिलाड़ियों ने आठ पदक जीते. इनमे छह स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक शामिल हैं. स्वर्ण जीतनेवालों में बबिता कुमारी (42 किलो वर्ग), संजना कुमारी (44 किलो वर्ग), ईशा कुमारी (46 किलो वर्ग), अनिशा कुजूर (52 किलो वर्ग), लता कुमारी (59 किलो वर्ग) और अमन मुंडा (59 किलो वर्ग), जबकि कांस्य जीतनेवालों में शिवानी कुमारी व विकास कुमार मुंडा शामिल हैं. खिलाड़ियों की जीत पर जेएसएसपीएस के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >