Ranchi News : कुड़ुख सम्मेलन के लिए रवाना हुए झारखंड के प्रतिभागी

कुड़ुख लिटरेरी सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से 18वां राष्ट्रीय कुड़ुख सम्मेलन ओडिशा के झारसुगड़ा में होगा.

रांची.

कुड़ुख लिटरेरी सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से 18वां राष्ट्रीय कुड़ुख सम्मेलन ओडिशा के झारसुगड़ा में होगा. समारोह में भाग लेने के लिए झारखंड के 56 प्रतिभागी गुरुवार को हटिया-पुणे एक्सप्रेस से झारसुगड़ा के लिए रवाना हुए. गौरतलब है कि यह कार्यक्रम 24-26 अक्तूबर तक होगा. इसमें कुड़ुख भाषा व साहित्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होगी. झारसुगड़ा जाने वालों में केसीबी कॉलेज बेड़ो के प्रो धीरज उरांव, रांची विवि कुड़ुख विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बंदे खलखो, जेएन कॉलेज धुर्वा के कुडुख विभाग के डॉ अरुण अमित तिग्गा, डोरंडा कॉलेज के प्रो विकास उरांव, बीएस कॉलेज लोहरदगा के प्रो ब्लासियुस पन्ना, केओ कॉलेज गुमला के प्रो प्रेमचंद उरांव, मांडर काॅलेज के प्रो सुषमा कुजूर सहित अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >