नामकुम स्टेशन मास्टर ने आत्महत्या का किया प्रयास

नामकुम स्टेशन मास्टर ने आत्महत्या का किया प्रयास

रांची : नामकुम स्टेशन मास्टर विमला रोशनी मिंज ने रविवार की रात आत्महत्या का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार उन्हाेंने ड्यूटी से घर लौटने के बाद जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. उसे गंभीर हालत में संत बरनाबास अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. बताया जाता है कि स्टेशन मास्टर को ड्यूटी के दौरान किसी सीनियर अधिकारी ने कुछ कह दिया था जिससे वह तनाव में आ गयी थी.

उसके बाद ड्यूटी से रात करीब 8.45 बजे घर पहुंची और जहर खा लिया. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि विमला मूल रूप से सिलीगुड़ी की रहनेवाली है. उसके पति पैट्रिक एक्का भी रेलवे में कार्यरत हैं और वह यूपी में पदस्थापित हैं. विमला दो साल से नामकुम स्टेशन मास्टर हैं. सीपीआरओ नीरज कुमार ने कहा कि नामकुम स्टेशन मास्टर द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने की जानकारी मिली है. उसने ऐसा क्यों किया है यह पता नहीं चला है. वहीं, दूसरी ओर डीआरएम नीरज अंबष्ठ ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >