नामकुम में कांग्रेस का मिलन समारोह, विभिन्न दलों के दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

नामकुम में कांग्रेस का मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की.

नामकुम: कांग्रेस के मिलन समारोह में शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. नामकुम प्रखंड अध्यक्ष विजय टोप्पो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान नेताओं ने संगठन विस्तार और आगामी चुनावों को लेकर भी अपनी बातें रखीं.

कांग्रेस नेताओं ने दिलाई सदस्यता

कार्यक्रम में पार्टी के सहप्रभारी सिरिवेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री इरफान अंसारी, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक सुरेश बैठा, कोलेबिरा विधायक नमन विकसल कोनगाड़ी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामा खलखो ने नए सदस्यों का स्वागत कर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई.

नेताओं ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

सहप्रभारी सिरिवेला प्रसाद ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं तथा संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने की अपील की. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को समान सम्मान देने वाला मंच है. वहीं मंत्री इरफान अंसारी ने दावा किया कि कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है. पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया. खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि पार्टी पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी.

इन नेताओं ने भी रखे विचार

कार्यक्रम को विधायक नमन विकसल कोनगाड़ी, विधायक सुरेश बैठा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामा खलखो और मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. समारोह में ग्रामीण जिलाध्यक्ष सोमनाथ मुंडा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

दर्जनों नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा नेता मनोज सिंह, बिकू सिंह, अनिल वर्मा, पूर्व मुखिया रमेश मुंडा, पूर्व प्रमुख पुष्पा तिर्की, पूर्व प्रमुख रीता रजनी कुजूर, मुखिया विवेक मुंडा, पृथ्वीराज सिंह सहित भाजपा, आजसू, जेकेएलएम और अन्य दलों के कई कार्यकर्ता शामिल थे.

भाजपा की प्रतिक्रिया

भाजपा खिजरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक मुंडा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, जहां "सबका साथ, सबका विकास" और सेवा भाव के सिद्धांत पर काम होता है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल पद के लिए पार्टी में रहते हैं और जो अपने बूथ पर पार्टी को जीत नहीं दिला सके, उनके दूसरे दल में जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >